{"_id":"5a6a0e554f1c1b1d368b66cd","slug":"see-the-photos-of-padmaavat-protest-in-purvanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" PHOTOS: 'पद्मावत' के विरोध में कहीं चले बम, तो कहीं आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: 'पद्मावत' के विरोध में कहीं चले बम, तो कहीं आत्मदाह का प्रयास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्ला और हंगामे के बीच पूर्वांचल के कई जिलों में फिल्म पद्मावत गुरुवार को रिलीज हो गई। वाराणसी में फिल्म के विरोध में आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें दो महिला भी शामिल है। चंदौली और मिर्जापुर में सिनेमा गृह में पेट्रोल बम फेंका गया। इसी तरह बलिया, सोनभद्र, मऊ, और जौनपुर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फिल्म पांच सिनेमा हाल में रिलीज हुई। विरोध का असर रहा कि पहले शो में कहीं 35 तो कहीं 25 दर्शक फिल्म देखने पहुंचे। आईपी सिगरा के सामने एक युवक ने फिल्म के विरोध में आत्मदाह का प्रयास किया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा विरोध कर रही महिला सहित तीन अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली में संजय लीला भंसाली का पुतला फूंकने के बाद कुछ लोगों ने आईपी माल में चल रही फिल्म रोकने का भी प्रयास किया। दोपहर में माल के पीछे के गेट पर फेंके गए पेट्रोल बम से वहां ट्रांसफार्मर में आग लग गई। मिर्जापुर में बुधवार की रात 11.30 बजे के करीब राजश्री पैलेस में पेट्रोल बम फेंका गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में सिनेमा प्रबंधन ने तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए हॉल को 26 जनवरी तक बंद कर दिया। वहां अधिवक्ताओं ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। सोनभद्र, मऊ और जौनपुर में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। भदोही में फिल्म के समर्थन में बैठक की गई।
विज्ञापन
पुलिस सहित पीएसी के जवानों की तैनाती
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के पांच सिनेमाहॉलों में ही यह फिल्म रिलीज की गई और इन पांचों के बाहर पुलिस सहित पीएसी के जवानों की तैनाती की गई। इस फिल्म के रिलीज से पहले क्षत्रिय महासभा और अन्य कई संगठनों की ओर से दी गई चेतावनी के डर से पब्लिक सिनेमा हॉल में पहुंचने से कतरा रही है, जिसका असर शहर के मुख्य दो मल्टीप्लेक्स में देखने को मिला।