फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयूः कृष्ण की बाल लीला से लेकर रासलीला तक की सजी छात्रावासों में झांकी, देखें तस्वीरें

Tue, 04 Sep 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 04 Sep 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
see the photos of krishna janmashtami celebration in BHU hostels
varanasi - फोटो : amar ujala
रिम-झिम बारिश के बीच महामना की बगिया बीएचयू में रविवार को जन्माष्टमी की रौनक नजर आई। छात्रावासों में कृष्ण की बाल लीला से लेकर, कृष्ण की रास लीला के मनमोहक दृश्य सजाए गए थे, जिसे देखने के लिए देर रात तक लोग आते रहे। आगे की स्लइड्स में देखें तस्वीरें...


 
see the photos of krishna janmashtami celebration in BHU hostels
varanasi - फोटो : amar ujala
छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से नंदलाला का जन्मोत्सव मनाया। रुइया हॉस्टल में मदन मोहन मालवीय के रूप में बैठे छात्र के साथ ही कंस दरबार, कारागार में कृष्ण के जन्म के साथ ही राधा-कृष्ण के झूले की झांकी लोगों को अपनी ओर खींच रही थी।
 
see the photos of krishna janmashtami celebration in BHU hostels
varanasi - फोटो : amar ujala

 वहीं महिला महाविद्यालय में कृष्ण लीला, वृंदावन में कृष्ण की बांसुरी की धुन पर झूमती गोपियों की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। उधर, एलबीएस हॉस्टल, ब्रोचा हॉस्टल में छात्रों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
see the photos of krishna janmashtami celebration in BHU hostels
varanasi - फोटो : amar ujala
छात्र अधिष्ठाता प्रोफेसर एमके सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर रोयाना सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने छात्रावासों में पहुंचकर सभी का उत्साह बढ़ाया। विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी परिवार के साथ झांकियों को देखने पहुंचे। जन्म के अवसर पर भक्तों में तरह-तरह के प्रसाद वितरित हुए।
विज्ञापन
see the photos of krishna janmashtami celebration in BHU hostels
varanasi - फोटो : amar ujala

इसके अलावा भी काशी के अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम रही।  भादो की अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे काशी के घर और मंदिर घंटा-घड़ियाल से गूंज उठे। घरों में मंगल गीत और सोहर बजने लगे। अर्चकों ने महाआरती उतारी। मंदिरों में नंद के घर में जन्मे कान्हा के स्वरूप को निहारने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed