फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JHV मॉल में आगः धुएं के गुबार के बीच बाहर भागे लोग, अनहोनी की आशंका से कांप उठी थी रूह

Sun, 22 Oct 2017 01:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 22 Oct 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
see the photos of JHV mall varansi caught fire
jhv - फोटो : अमर उजाला
जेएचवी मॉल से किसी तरह भाग कर बाहर आए लोग शुक्रवार की रात अनहोनी की आशंका से कांप उठे थे।  मॉल में छाया धुआं और आग की विकराल लपटें देख लोग खुद को और अपने साथ के लोगों को ढांढस बंधाते नजर आ रहे थे। सभी की जुबान पर एक ही बात थी कि आग फैलने पाती तो न जाने कितने लोगों की जान जाती। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
see the photos of JHV mall varansi caught fire
jhv - फोटो : अमर उजाला
लोग 1997 के दिल्ली के उपहार सिनेमा कांड के हादसे की चर्चाएं कर ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करते नजर आए और घर पर मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों को खुद की सलामती के बारे में फोन कर जानकारी देते देखे गए। वहीं, मॉल की दुकानों के मालिकों और स्टाफ का कहना था कि संयोग अच्छा था कि आग फैली नहीं अन्यथा करोड़ों का नुकसान होता। 

 
see the photos of JHV mall varansi caught fire
jhv - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के बाद शुक्रवार को छुट्टी होने के कारण लोग मौज-मस्ती के उद्देश्य से जेएचवी मॉल गए थे। शहर के अन्य मॉल की अपेक्षा आकार में बड़े इस मॉल में आमतौर पर रोजाना भी ज्यादा संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। इसके साथ ही मॉल के बगल में स्थित पार्क में मौजूद लोग भी शाम के समय उधर का ही रुख कर लिए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
see the photos of JHV mall varansi caught fire
jhv - फोटो : अमर उजाला
 इस तरह मॉल के मल्टीप्लेक्स में सिनेमा देखने वालों, खरीदारी करने वालों और रेस्टोरेंटों में मौजूद लोगों की संख्या 1500 से ज्यादा थी। जानकारों का कहना था कि वातानुकूलित मॉल में लगे इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक उपकरण लपटों की जद में आ गए होते तो आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो जाता। साथ ही, न जाने कितनी जिंदगियां खतरे में पड़ गई होतीं।
 
विज्ञापन
see the photos of JHV mall varansi caught fire
jhv - फोटो : अमर उजाला
जेएचवी मॉल के मल्टीप्लेक्स में सिनेमा देख रहे लोगों को जब आग लगने की जानकारी हुई तो सभी बाहर भागे। तीसरे मंजिल से नीचे उतरने का एक ही रास्ता सीढ़ी थी। बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट और एस्क्लेटर भी बंद हो गया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed