फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पूर्व सीएम अखिलेश यादव की रैली में दिखे 'गजनी' और 'हनुमान'

Mon, 05 Feb 2018 10:23 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Mon, 05 Feb 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
see the photos of Ghajini and hanuman in akhilesh yadav rally
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष रविवार को रैली में शामिल होने के लिए पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैदान में जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की ओर से आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्वाभिमान रैली में अजब गजब के नजारे दिखे। पार्टी कार्यकर्ता काफी ज्यादा उत्साहित थे। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
Trending Videos
see the photos of Ghajini and hanuman in akhilesh yadav rally
varanasi - फोटो : अमर उजाला

जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की इस रैली में सपा कार्यकर्ता और अखिलेश यादव समर्थक भी पहुंचे। इन सब समर्थकों में से एक अखिलेश का एक जबरा फैन आकर्षन का केंद्र रहा। उसने पूरे शरीर पर टैटू बनवा रखा है। पीठ पर  मुलायम सिंह, अखिलेश और डिंपल यादव का टैटू बनवाया है। पैरों पर सपा अध्यक्ष का नाम गुदवाया है। 

 
see the photos of Ghajini and hanuman in akhilesh yadav rally
varanasi - फोटो : अमर उजाला

इस जबरा फैन का नाम है विनोद जायसवाल जो चोलापुर आयर बाजार निवासी हैं।  पिछले 25 वर्षों से समाजवादी पार्टी के सदस्य विनोद का एकमात्र उद्देश्य है भईया अखिलेश यादव को फिर से उत्तर प्रदेश का सीएम बनाना है। उन्होंने बताया ‌कि वे भईया (अखिलेश यादव) के फैन हैं। वे अखिलेश और डिंपल के दीवाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
see the photos of Ghajini and hanuman in akhilesh yadav rally
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 उन्होंने अपने हाथों पर लिखवाया है - किशन कन्हैया, अखिलेश भईया।अपनी 'भाभी' के प्रति दीवानगी का आलम यह है कि उन्होंने अपने पीठ पर डिंपल यादव के चेहरे का टैटू बनवाने के लिए साढ़े नौ घंटे तक दर्द सहा। विनोद ने टैटू बनवाने पर अब तक 10 हजार रुपये खर्च किया है।वाराणसी के चोलापुर आयर बाजार निवासी विनोद बेरोजगार हैं।

 
विज्ञापन
see the photos of Ghajini and hanuman in akhilesh yadav rally
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा रैली में सपा छात्र सभा के कुछ सदस्य हनुमान के रूप में दिखे। हाथ में गदा लिए ये फैन अखिलेश यादव के नाम के जयकारे लगाते नहीं थके। हाथों में बड़े बड़े बैनर और पोस्टर लिए ये युवा अपने चहते नेता की एक झलक पाने को बेताब थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed