फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयूः कला के विविध रंगों से सजा अंतर संकाय युवा महोत्सव ‘स्पंदन 2017’

Fri, 31 Mar 2017 12:50 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Fri, 31 Mar 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
see the photos of bhu annual festival spandan 2017 final ceromoney
spandan - फोटो : अमर उजाला
गीत, संगीत, साहित्य, दृश्य कला और अभिनय की प्रतिभा से सजे अंतर संकाय युवा महोत्सव ‘स्पंदन 2017’ का समापन समारोह गुरुवार को एंफीथिएटर पंडाल में हुआ। इसमें 37 से अधिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..

 
see the photos of bhu annual festival spandan 2017 final ceromoney
spandan - फोटो : अमर उजाला
‘स्पंदन 2017’ के तहत गुरुवार को अंतिम इवेंट ‘क्रिएटिव डांस’ का रहा। सुबह दस बजे एंफीथिएटर पंडाल में हुई इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को ने अपनी क्रिएटिविटी को नृत्य में बखूबी पिरोया। वीकेएम कमच्छा की छात्रा विदुषी जायसवाल ने चीरहरण पर प्रस्तुति दी। दक्षिणी परिसर की छात्रा जाह्नवी मिश्रा ने मानव तस्करी पर बेहद ही भावपूर्ण नृत्य पेश किया। 
see the photos of bhu annual festival spandan 2017 final ceromoney
spandan - फोटो : अमर उजाला
‘स्पंदन 2017’ के तहत हुई प्रतियोगिताओं की चार उत्कृष्ट प्रस्तुतियां हुईं। इसमें संगीत एवं मंच कला संकाय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुति राजस्थानी लोकनृत्य बेहतरीन रहा। मरुस्थल की संस्कृति का काशी में सजीव दर्शन कर दर्शक दीर्घा में बैठे अतिथि अभिभूत हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
see the photos of bhu annual festival spandan 2017 final ceromoney
spandan - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कथक नृत्यांगना  सोनी चौरसिया ने कहा कि पूरा देश घूमने के बाद जो सम्मान मुझे अपने घर यानी काशी में मिला, उसे बयां नहीं कर सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस दिन मुझे काशी की बेटी कहा, वो दिन मेरे लिए गर्व का दिन था। 
विज्ञापन
see the photos of bhu annual festival spandan 2017 final ceromoney
spandan - फोटो : अमर उजाला
‘स्पंदन 2017’ के चैंपियनशिप का खिताब लगातार छठवीं बार कला संकाय के सिर सजा। एंफीथिएटर पंडाल में गुरुवार शाम जैसे ही ओवरऑल चैंपियन के तौर पर कला संकाय का नाम लिया गया, पंडान ‘ईस्ट ऑर वेस्ट, आर्ट्स फैकल्टी इज बेस्ट...’, ‘आर्ट्स फैकल्टी डायनामाइट...’ के नारे से गूंज उठा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed