यूपी के भदोही में मंगलवार सुबह पटाखा कारोबारी के घर में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि कारोबारी का शव कई टुकड़ों में बंट गया। हादसे में कारोबारी की बहन, पत्नी और मां गंभीर रूप से घायल हैं। इस धमाके से पूरा मुहल्ला दहल गया। कई लोग भूकंप समझकर घर से बाहर भाग निकले। लेकिन जब घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। लोग घटना स्थल की ओर दौर पड़े। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 8
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
भयानक विस्फोट का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि हाथ लगभग 200 मीटर एक दिशा में और शव 100 मीटर दूर दूसरी दिशा में एक मकान के अंदर जा गिरा। हाथ और शव पाए जाने की जगह देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे थे कि विस्फोट के बाद असगर का शव काफी ऊंचाई पर उठा होगा। जिस जगह पर हाथ मिला है, उसके और घटनास्थल के बीच ऊंचा मकान है। इससे साफ है कि शव काफी ऊंचाई पर जाकर फिर नीचे गिरा।
3 of 8
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के कोतवाली अंतर्गत कस्बे के दरोपुर मुहल्ले में यह घटना घटी। धमाका इतना जबरदस्त था कि मृतक का एक हाथ दो सौ मीटर दूर खेत में और शरीर का बाकी हिस्सा तकरीबन 100 मीटर दूर स्थित एक मकान की चहारदीवारी के अंदर जा गिरा। दरोपुर निवासी स्व. अख्तर अली के यहां पटाखा बनाने का कारोबार होता है। अख्तर की मौत के बाद यह काम उसका बेटा करने लगा था। बताया जाता है कि उसने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया था।
4 of 8
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
धमाके से घटनास्थल पर शौचालय की दीवारें उड़ गईं। आसपास के घरों के शीशे चटक गए। घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड की टीम भी बुलाई गई। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि घायल रेहाना सिलेंडर में विस्फोट की बात बता रही है। हालांकि पुलिस इससे इत्तफाक नहीं रखती। मामले की जांच की जा रही है।
5 of 8
bhadohi
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सुबह लगभग 8.35 बजे भीषण विस्फोट से पूरा मोहल्ला थर्रा उठा। दहशत से लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाके में असगर उर्फ गुड्डू (38) के शरीर के चिथड़े उड़ गए। उसकी मां अनवरी बेगम (50 वर्ष), पत्नी रेहाना (35 वर्ष) और बहन शीबा उर्फ नन्हकी (20 वर्ष) झुलस गईं। तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से ने अनवरी बेगम और शीबा को वाराणसी रेफर कर दिया गया। इनमें शीबा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।