भारत के लिए आज का दिन एक ऐतिहासिक है। सरकार ने आज राज्यसभा में कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल पेश कर दिया है। जिसके तहत अनुच्छेद 370 का खात्मा किया जाएगा। गृह मंत्री ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 के खंड एक के सिवा इस अनुच्छेद के सारे खंडों को रद्द करने की सिफारिश की। इस फैसले के बाद जम्मू कश्मीर से अब लद्दाख अलग हो गया है। लद्दाख को भी केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। जम्मू-कश्मीर भी अब राज्य नहीं रहा। उसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिल गया है। सरकार के इस निर्णय के बाद देश में जहां हर तरफ जश्न का माहौल है। वहीं पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में भी लोग काफी खुश है। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
पीएम मोदी के काशी में अनुच्छेद 370 हटाए जाने से जश्न का माहौल, लोगों ने कहा- भारत आजाद हुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 05 Aug 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन