फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में अपने ही स्कूल बस की चपेट में आया साइकिल सवार छात्र, गंभीर रूप से घायल

Sat, 01 Sep 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 01 Sep 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
School bus hit his school student in varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
वाराणसी के बड़ागांव थाना अंतर्गत बाबतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के समीप यहीं की बस ने 11वीं के छात्र आयुष्मान उर्फ आशीष (16) को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को नजदीक स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
School bus hit his school student in varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
उधर, हादसे के बाद स्कूल बस छोड़ कर चालक मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस बस चालक की तलाश में जुटी हुई है। मिर्जापुर के चुनार थाना अंतर्गत सिकटहिया गांव का रहने वाला आयुष्मान बड़ागांव थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित ननिहाल में नाना सूर्यदेव सिंह के यहां रहकर एसएस पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। 
School bus hit his school student in varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala

शुक्रवार की सुबह आयुष्मान साइकिल से स्कूल गया था। स्कूल के समीप पहुंचते ही पीछे से आई स्कूल की बस ने उसे टक्कर मारते हुए कुचल दिया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती आयुष्मान की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, आयुष्मान के ननिहाल के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
School bus hit his school student in varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
मूल रूप से मिर्जापुर के चुनार का रहने वाला आयुश अपने नाना के घर से रहकर पढ़ाई कर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed