{"_id":"5b8825d242c792463a2e5db2","slug":"purvanchal-rivers-water-level-is-going-on-danger-level-alert-in-varanasi-by-ndrf","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल की नदियों में उफान, कई गांवों में घुसा पानी, बनारस में एनडीआरएफ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल की नदियों में उफान, कई गांवों में घुसा पानी, बनारस में एनडीआरएफ अलर्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल की नदियां उफान पर हैं। मिर्जापुर में गंगा किनारे बसे गांवों को अलर्ट रहने को कहा गया है। यहां बाढ़ का पानी हरसिंगपुर गांव के करीब पहुंच गया है। बलिया जिले के रेवती में टीएस बंधा के उत्तर स्थित गांव घाघरा के पानी से घिर गए हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालय के अहाते में पानी घुस गया है। लोग जहां जागकर रात काट रहे हैं। गाजीपुर में गंगा और गोमती दोनों नदियां लगातार बढ़ रही हैं। मऊ में घाघरा नदी खतरा बिंदु से 50 सेमी ऊपर बह रही है। वाराणसी में गंगा की हलचल को देखते हुए एनडीआरएफ ने सतर्कता बढ़ा दी है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
varanasi
- फोटो : amar ujala
वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। वरुणा के तटीय इलाकों तक गंगा का बैक वाटर पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने भी सभी विभागों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है।
varanasi
- फोटो : amar ujala
मिर्जापुर में घाटों की सीढ़ियां गंगा में समाहित होती चली जा रही हैं। जलस्तर अगर और बढ़ा तो कोन ब्लाक के बल्लीपरवा, छानबे ब्लाक के ओड़ी और विंध्याचल के कंतित में पानी घुस जाएगा। जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
बलिया में गंगा का जल स्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटा के हिसाब से बढ़ रहा है। गयाघाट गेज पर गुरुवार को जलस्तर 56.94 दर्ज किया गया। सामान्य जलस्तर 55.710 मीटर है। यही हाल रहा तिो एनएच-31 तक पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
मऊ में घाघरा नदी का जलस्तर गुरुवार को 70.40 मीटर रहा। जबकि खतरे का निशान 69.9 मीटर ही है। इस तरह से घाघरा खतरे के निशान से 50 सेमी ऊपर बह रही है। नदी के पानी में ब्रह्मचारी बाबा की कुटी, रामजानकी घाट, मुक्तिधाम, गौरीशंकर घाट, श्मशान घाट आदि इलाके डूब गए है। जबकि, नवली रिंग बंधा पर कटान भी शुरू हो गई है।