{"_id":"59b26b804f1c1bf97f8b50c6","slug":"scarpio-and-note-loded-truck-hit-each-other","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो से टकराया 500 के नए नोटों से भरा ट्रक, जो भी सुना दौड़ पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो से टकराया 500 के नए नोटों से भरा ट्रक, जो भी सुना दौड़ पड़ा
Sat, 09 Sep 2017 02:19 PM IST
टीम डिजिटल,आजमगढ़
टीम डिजिटल,आजमगढ़
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
truck
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के आजमगढ़ में एक ट्रक और स्कार्पियो में आमने सामने टक्कर हो गई। बात बढ़ी तो पुलिस भी पहुंच गई। ट्रक की जांच की गई तो पता चला कि यह 500 के नए नोटो से भरी पड़ी है। फिर क्या....हड़कंप मचना तय था।आगे की स्लाइड्स में जानिए..
2 of 6
truck
- फोटो : अमर उजाला
ट्रक-स्कार्पियो की टक्कर में किसी को चोट नहीं पहुंची। घटना बीती 11 बजे आजमगढ़ जिले के सगड़ी थाना क्षेत्र के बठोली गांव की है। नोटों से भरे ट्रक के एक्सीडेंट का मामला पता चलते ही हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तत्काल यह सूचना बड़े अधिकारियों को दी।
3 of 6
truck
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के फोन और मोबाइल रात में घनघनाने लगे। अन्य थानों में घटना की खबर होते ही पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। इधर, गांव में जिस किसी को भी इस घटना की जानकारी हुई वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। हालांकि रात होने के कारण ज्यादा लोगों को यह बात पता नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
यूपी100
- फोटो : amar ujala
यह मामला आईजी जोन तक पहुंचा। कुछ ही देर में घटनास्थल पर उस ट्रक की रक्षा के लिए कई दूसरे थानों से पुलिसकर्मी पहुंचे। पूरी जानकारी के बाद ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में आजमगढ़ पुलिस लाइन में लाकर खड़ा किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
500 का नोट
- फोटो : SELF
मामले की जानकारी की गई तो पता चला कि आरबीआई लखनऊ से 500 के नए नोटों से भरा ट्रक SBI गाजीपुर की चेस्ट के लिए चला था। गाजीपुर पुलिस को भी सूचना दे दी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।