{"_id":"5bfd88c0bdec2241b6287c79","slug":"scarpio-accident-in-mau-three-person-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मऊ में स्कार्पियो ने सड़क पर मचाया मौत का तांडव, तस्वीरें बयां कर रही कितना दर्दनाक था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में स्कार्पियो ने सड़क पर मचाया मौत का तांडव, तस्वीरें बयां कर रही कितना दर्दनाक था हादसा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
mau
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं न कि मौत जब आती है तो कोई न कोई बहाना बनाकर आ ही जाती है। इसका ताजा उदाहरण मंगलवार को यूपी के मऊ जिले में देखने को मिला। यहां दिन दहलाने वाले दो हादसे सामने आए हैं, जिनमें चार लोगों की मौत हो गई वहीं 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना में मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र में घटी जहां एक बेकाबू स्कार्पियो ने सड़क पर मौत का तांडव मचाया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
mau
- फोटो : अमर उजाला
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सुरहुरपुर गांव के पास मंगलवार सुबह 11 बजे चालक के मोबाइल फोन पर बात करने से बेकाबू स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए गड्ढे में पलट गई। हादसे में बच्ची सहित तीन की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग घायल हो गए। हादसे से गुस्साए लोगों ने स्कार्पियो में आग लगाकर सड़क जाम कर दी और मुआवजे की मांग की। उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना अतुल वत्स के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खुला। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
भीरा गांव निवासी अशफाक अहमद (50) की रिश्तेदारी में शादी थी। वह स्कार्पियो से परिवार के साथ आजमगढ़ के देवगांव बाजार जा रहे थे। सुरहुरपुर गांव के पास चालक अवधेश के मोबाइल पर फोन आ गया और वह बात करने लगा। इसी दौरान स्कार्पियो बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए गड्ढे में पलट गई। हादसे में सड़क पर खड़ी श्यामा देवी (55) पत्नी वीरेंद्र चौहान, नेहा ( 20) पत्नी अनूप गौड़ निवासी सुरहुरपुर, श्यामा देवी की नातिन चांदनी (5) पुत्री पवन चौहान निवासी ठकुरमनपुर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
mau
- फोटो : अमर उजाला
स्कार्पियो चालक के मोबाइल पर आई कॉल, वाहन में सवार ही नहीं बाहर सड़क पर खड़े लोगों के लिए काल बन गई। हादसे में दो परिवारों से तीन लोगों की मौत और चार लोग घायल हो गए। हादसे का कारण बना चालक की छोटी सी लापरवाही, जिसने फोन आने पर वाहन को रोककर बात करने की बजाय गाड़ी चलाते हुए कॉल रिसीव कर लिया। हादसे के शिकार परिवारों के घरों में चीख पुकार मचा थी। हादसे के बाद लोग एक ही सवाल कर रहे कि यातायात माह में पुलिस सो रही और वाहनों के चालक बेलगाम हैं।
विज्ञापन
mau
- फोटो : अमर उजाला
यातायात माह में यातायात पुलिस के साथ जिला पुलिस प्रशासन जहां एक तरफ लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने में जुटी है, वहीं हो रही ताब़तोड़ दुर्घटना की घटनाओं से पुलिस के प्रयास पर सवाल उठने लगा है। बीते एक सप्ताह के अंदर हुई दुर्घटना की घटनाओं में सात की मौत हो चुकी है। अकेले मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना की दो घटनाओं में चार की जाने गई।