यूपी: स्वच्छता रैंकिंग में लखनऊ फिर देश में तीसरे स्थान पर, राष्ट्रपति ने महापौर को दिया पुरस्कार
स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता 2025-26 में लखनऊ ने देशभर में लगातार दूसरी बार तीसरा स्थान हासिल किया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महापौर सुषमा खर्कवाल को पुरस्कार दिया। विशाखापत्तनम पहले और जबलपुर दूसरे स्थान पर रहे। पिछले साल लखनऊ 44वें स्थान से तीसरे पायदान पर पहुंचा था।
विस्तार
स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता 2025-26 में एक बार फिर नगर निगम ने देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बुधवार शाम को दिल्ली में इसकी घोषणा हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में सफाई में बेहतर कार्य करने के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर नगर आयुक्त गौरव कुमार और अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव भी साथ रहे।
देश का कौन सा शहर सफाई में किस पायदान है उसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। जिसमें बीते साल अपना शहर 44 वें पायदान से छलांग लगाकर तीसरे पायदान पर पहुंच था। इस बार फिर शहर ने अपनी रैकिंग बरकार रखी और देश भर में फिर तीसरा स्थान पाया है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त डाॅ. अरविंद राव ने बताया कि पहले स्थान पर विशाखापट्नम और दूसरे पर जबलपुर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.