{"_id":"5bb75861867a55128c1ee68b","slug":"sandal-tree-cut-and-stolen-from-bhu-campus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीएचयू कैंपस से चंदन के चार पेड़ काट ले गए चोर, सुरक्षाकर्मियों को भनक तक न लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू कैंपस से चंदन के चार पेड़ काट ले गए चोर, सुरक्षाकर्मियों को भनक तक न लगी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 05 Oct 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
द्रव्यगुण विभाग के सामने तरफ सुरक्षा के लिहाज से हर शाम बैरियर लगा दिया जाता है और पीछे की बाउंड्री के पास ही कुलपति आवास और मालवीय भवन भी है। तकरीबन 35 साल पहले इन पेड़ों को लगवाया गया था। हालांकि अभी विश्वविद्यालय प्रशासन को लंका थाने में तहरीर भी नहीं दी गई है।
varanasi
- फोटो : amar ujala
विश्वविद्यालय परिसर में द्रव्यगुण विभाग में बने उद्यान में चंदन के पेड़ के साथ ही 250 से अधिक औषधीय पेड़-पौधे हैं। इसी उद्यान से मंगलवार की रात चार पेड़ चंदन के काटे गए। इसमें दो ठीक गेट पर जबकि बाकी दो पीछे उद्यान से काटे गए थे। यहीं नहीं पेड़ काटने के बाद इसका अलग-अलग भाग भी यहीं किया गया लेकिन इन सबकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की माने तो इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर उसे चार बंद गाड़ी से बाहर ले जाया गया। तीन अक्टूबर को विभाग पहुंचे शिक्षकों को इसकी जानकारी हुई तो विभागाध्यक्ष की ओर से इसकी सूचना प्रॉक्टर आफिस को दी। गुरुवार को सुबह प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य यहां आए और जिन जगहों से पेड़ काटे गए उनकी फोटोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अब सवाल यह है कि जब हर दिन शाम को विभाग के सामने बैरियर लगा दिया जाता है और परिसर में जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। जिधर से पेड़ों को काटकर बंडल बनाकर बाहर ले जाया गया, उसके ठीक सामने कुलपति आवास और मालवीय भवन भी है।