फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: काशी में विक्रमादित्य महानाट्य की 15 तस्वीरें, असली हाथी-घोड़े और दमदार अभिनय ने रचा इतिहास जैसा माहौल

Fri, 03 Apr 2026 11:18 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 03 Apr 2026 11:18 PM IST
सार

Varanasi News: सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य में हाईटेक इफेक्ट्स, असली हाथी-घोड़े और दमदार अभिनय ने इतिहास जैसा माहौल रचा। इस दौरान बरेका के सूर्य सरोवर के सामने मैदान पर खचाखच भरे दर्शकों में गजब का उत्साह दिखा। 

विज्ञापन
Samrat Vikramaditya Mahanatya in Kashi latest image of Real elephants and horses combined with powerful acting
काशी में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन - फोटो : महमूद खान

बरेका के सूर्य सरोवर के सामने मैदान पर शाम करीब 9 बजे उस समय रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया, जब तीन अलग-अलग मंचों पर सम्राट विक्रमादित्य के जीवन के विभिन्न दृश्य एक साथ जीवंत होने लगे। कहीं बाल्यकाल की झलक तो कहीं युद्ध के मैदान में गूंजते वीरता के बोल और दृश्य ने दर्शकों को बांधे रखा। तस्वीरों में देखें- झलकियां

Samrat Vikramaditya Mahanatya in Kashi latest image of Real elephants and horses combined with powerful acting
काशी में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन - फोटो : महमूद खान

जैसे ही मंच पर घोड़ों की टापें गूंजीं, पूरा माहौल ऊर्जा से भर गया। असली घोड़ों की तेज रफ्तार और सैनिकों के साथ उनका तालमेल इतना सटीक था कि दर्शक खुद को किसी ऐतिहासिक युद्ध का हिस्सा महसूस करने लगे। 

Samrat Vikramaditya Mahanatya in Kashi latest image of Real elephants and horses combined with powerful acting
काशी में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन - फोटो : महमूद खान
वहीं, हाथी की धीमी लेकिन गरिमामयी चाल ने प्राचीन भारतीय वैभव और शक्ति की झलक पेश की। सम्राट विक्रमादित्य की भूमिका निभाने वाले कलाकार ने अपने प्रभावशाली संवाद, चेहरे के भाव और शौर्यपूर्ण अंदाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Samrat Vikramaditya Mahanatya in Kashi latest image of Real elephants and horses combined with powerful acting
काशी में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन - फोटो : महमूद खान
न्याय करते समय उनकी गंभीरता और युद्ध के दौरान उनका तेज हर रूप ने दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ी। कार्यक्रम में बालिकाओं की भागीदारी भी खास रही। 
विज्ञापन
Samrat Vikramaditya Mahanatya in Kashi latest image of Real elephants and horses combined with powerful acting
काशी में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन - फोटो : अमर उजाला
रानियों, विदुषियों और अन्य पात्रों के माध्यम से उस दौर की सामाजिक और सांस्कृतिक तस्वीर को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed