फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः सीएम योगी के काफिले के आगे काला झंडा लेकर कूदा सपा युवा नेता, पुलिस ने जमकर धोया

Fri, 14 Sep 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Fri, 14 Sep 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party youth leader jumps in front of Cm yogi carcade
varanasi - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर जौनपुर पहुंचे। यहां उनकी सुरक्षा व्यवस्था को भेद एक सपा युवा नेता काला झंडा लेकर पुलिस लाइन के पास सीएम के काफिले के सामने आ गया। पुलिस ने उसकी पिटाई कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 
samajwadi party youth leader jumps in front of Cm yogi carcade
varanasi - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिहाज से जौननपुर पुलिस प्रशासन दो दिन पहले से तैयारी में लगा था। बावजूद इसके सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए सपा के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनीश मिश्र काला झंडा लेकर मुख्यमंत्री के काफिले के सामने अकेले पहुंच गया। रजनीश काले झंडे के साथ  पुलिस लाइन के पास एक बाउंड्रीवाल के पीछे खड़ा होकर सीएम के आने का इंतजार कर रहा था। 
 
samajwadi party youth leader jumps in front of Cm yogi carcade
varanasi - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही पुलिस लाइन के पास पहुंचा, तभी रजनीश काला झंडा के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते काफिले के सामने आ गया। हालांकि आस पास मौजूद पुलिस के जवानों ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने रजनीश की पिटाई कर शांतिभंग में चालान कर दिया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
samajwadi party youth leader jumps in front of Cm yogi carcade
varanasi - फोटो : amar ujala

पुलिस को पहले से अंदेशा था कि सपा, कांग्रेस या छात्र नेता सीएम की सभा में खलल डाल सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बुधवार की शाम से ही ऐसे लोगों पर नजर रख रही थी। टीडी कालेज छात्र संघ के अध्यक्ष नवनीत यादव बिट्टू और उनके कुछ साथियों को आधी रात के बाद से ही पुलिस ने उनके जगदीशपुर स्थित आवास पर नजर बंद कर लिया था।
 
विज्ञापन
samajwadi party youth leader jumps in front of Cm yogi carcade
varanasi - फोटो : amar ujala

 छात्र नेता का मोबाइल फोन भी पुलिस ने रख लिया था। उनके साथ छात्र नेता सुनील यादव, मुनीब, विमल पाल, संतोष शर्मा, अखिलेश विश्वकर्मा, संजय यादव, रितेश सिंह को भी पुलिस ने नजर बंद किया था। सीएम के जाने के बाद इन्हें मुक्त किया गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed