फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party leaders wish ticket for election in varanasi constituency

'जिन्हें शिवपाल ने दिया टिकट अब वो अखिलेश का कर रहे गुणगान'

Wed, 18 Jan 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 18 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party leaders wish ticket for election in varanasi constituency
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
 साइकिल चुनाव निशान मिलने के बाद अब सपा का हर नेता अखिलेश यादव की जय-जयकार में लगा हुआ  है। जिन्हें पूर्व में शिवपाल यादव ने टिकट दिया है अब उन्हें टिकट कटने की चिंता सता रही है।  
विज्ञापन

टिकट बचाने की खातिर अब वह भी लोगों के बीच और सोशल मीडिया में मुलायम और अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे प्रचार प्रसार में शिवपाल यादव का चेहरा कहीं नहीं दिखता। टिकट लेने के लिए लोगों ने लखनऊ का चक्कर काटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शिवपाल यादव पूर्व में जिले की सभी आठ विधानसभा में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। वहीं अखिलेश ने अब तक शिवपुर और अजगरा में ही प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजगरा से प्रत्याशी लालजी सोनकर का नाम शिवपाल और अखिलेश दोनों की सूची में था। अखिलेश ने शिवपुर से आनंद मोहन यादव उर्फ गुड्डु को उम्मीदवार बनाया है। शिवपाल ने यहां से अवधेश पाठक को प्रत्याशी बनाया था। अवधेश ने अपने फेसबुक पेज मुलायम और अखिलेश की दो तस्वीरें अपलोड की हैं।
लिखा है साइकिल चलती जाएगी, आगे बढ़ती जाएगी। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मनोज राय धूपचंडी, जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल समेत तमाम नेता फेसबुक पर अखिलेश के साथ खड़े दिखते हैं।
वहीं सपाइयों का जश्न मनाने का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। गांव से लेकर शहर तक चट्टी और चौराहों पर मिठाइयां बांटी गई।
पिछड़ा वर्ग के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा की अध्यक्षता में दोषीपुर मैदान में हुई बैठक में वक्ताओं ने अखिलेश को दोबारा सीएम बनाने का आह्वान किया।
वहीं रामनगर में किला रोड पर  नगर अध्यक्ष रमाशंकर यादव और सभासद फिरोज की अगुवाई में लोगों को मिठाइयां बांटी गई। इस्तकबाल कुरैशी और उनके समर्थक नदेसर में ढोल नगाड़े की थाप पर झूमे और मिठाइयां बांटी। 

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर लगी है सभी की निगाहें

samajwadi party leaders wish ticket for election in varanasi constituency
डेमो प‌िक
विधान सभा चुनाव के पूर्व सपा की अंदरूनी विवाद का पटाक्षेप होने के बाद साइकिल चुनाव चिह्न और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मिलने से सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
इसके साथ ही सपा कार्यकर्ताओं की निगाहें अब सपा व कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर टिक गई हैं। सपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगर कांग्रेस से गठबंधन फाइनल हो गया तो सपा के जनाधार में वृद्धि होने के साथ दोबारा जीत हासिल होना काफी आसान हो जायेगा।
साथ ही सूबे में एक बार फिर से सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।  
चुनाव आयोग के फैसले के  बाद अखिलेश यादव के नेतृत्व मे सपा एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतरेगी  जिसको लेकर सपा कार्यकर्ता काफी खुश हैं।
इस बीच कांग्रेस और सपा के  बीच गठबंधन की खबर के बाद सपाइयों का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। गठबंधन के बाद फायदा और नुकसान के बारे में पूछे जाने पर सपा विधान सभा अध्यक्ष रामशब्द यादव का कहना है कि कांग्रेस व सपा का गठबंधन सेक्यूलर ताकतों को और अधिक मजबूती  प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed