फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी के संत और विद्वानों ने राहुल गांधी के गोत्र पर उठाए सवाल, जानिए किसने क्या कहा

Fri, 30 Nov 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 30 Nov 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
saints from kashi rises question on rahul gandhi gotra
पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में राहुल गांधी - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
कई राज्यों के विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव प्रचार में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा जाति और गोत्र को लेकर है। एक ओर कांग्रेस नेता ने पीएम नरेंद्र मोदी की जाति पर टिपप्णी की, तो भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गोत्र पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अपना कौल दत्तात्रेय गोत्र बताते हुए कश्मीरी पंडित कहने पर काशी के संत और विद्वान मुखर हो गए है। आगे की स्लाइड्स में देखें..


 
saints from kashi rises question on rahul gandhi gotra
अशोक गहलोत, राहुल गांधी, सचिन पायलट - फोटो : ANI
राहुल गांधी के गोत्र को लेकर विद्वान और संत मुखर हो गए हैं। विद्वानों का कहना है कि अगर राहुल खुद को ब्राह्मण मान रहे हैं और गोत्र जान गए हैं तो उन्हें उसके अनुसार काम करना चाहिए। वही संतों ने कहा कि यह गोत्र कैसे पता चला, इस बारे में भी जानने की जरूरत है। राहुल के दादा हिंदू नहीं थे। उनके दादा के धर्म में गोत्र नहीं होता है।

 
saints from kashi rises question on rahul gandhi gotra
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : amar ujala
श्री विद्या मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सनातन परंपरा में भारत पितृ प्रधान देश है। यहां महिला चाहे किसी भी जाति की हो, गोत्र पिता से ही प्राप्त होता है। राहुल के दादा फिरोज गांधी पारसी थे, जबकि दादी इंदिरा गांधी हिंदू थीं। इस आधार पर उनका गोत्र कैसे तय हो सकता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
saints from kashi rises question on rahul gandhi gotra
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने कहा कि उन्हें राहुल के कश्मीरी ब्राह्मण और कौल दत्तात्रेय गोत्र के होने पर संदेह है। अगर यह सच है तो उनको अपने नाम के आगे कश्मीरी ब्राहमण का टाइटल लगाना चाहिए। गांधी टाइटल वैश्य जाति को प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन
saints from kashi rises question on rahul gandhi gotra
राहुल गांधी - फोटो : self
बता दें कि सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरे के लिए राहुल गांधी राजस्थान के पुष्कर के ब्रह्मा जी के मंदिर में पहुंचे थे। मंदिर में बैठे पुजारी ने राहुल गांधी के गोत्र का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि राहुल हांधी का गोत्र दत्तात्रेय है। दत्तात्रेय कौल होते हैं और कौल कश्मीरी पंडित होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed