फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी का विश्व भर में महत्व बताएंगे सद्गुरु जग्गी वासुदेव, साथ में कंगना और जूही, देखें तस्वीरें

Tue, 24 Sep 2019 06:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 24 Sep 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Sadhguru Jaggi Vasudev will tell importance of Dharamnagri Kashi worldwide
कंगना रनौत, सद्गुरू जग्गी महादेव और जूही चावला। - फोटो : अमर उजाला

धर्मनगरी काशी का क्या महत्व है? काशी विश्वनाथ धाम क्या है? शिवलिंग का उद्भव कैसे हुआ इन सभी बातों का विश्व भर में प्रचार-प्रसार करने के लिए ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव मंगलवार को सुबह अपने शिष्यों के साथ अति प्राचीन काशी करवत मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने योग साधना करने के बाद आदियोगी की पूजा की। आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव सत्संग के लिए काशी में कार्यक्रम के सिलसिले से सोमवार को काशी पहुंचे थे। उनके साथ आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से उनके एक हजार के करीब अनुयायी भी आए हैं। देखें तस्वीरें...

Sadhguru Jaggi Vasudev will tell importance of Dharamnagri Kashi worldwide

बाबा विश्वनाथ को प्रणाम करते हुए उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में ध्वस्तीकरण के बाद निकले प्राचीन मंदिरों को देखा। इस दौरान फिल्म अभिनेत्री जूही चावला और कंगना रानौत से काशी के महत्व काशी के उद्भव भगवान शिव शंकर को लेकर चर्चा की। चर्चा के बाद स्वामी जग्गी वासुदेव ललिता घाट स्थित नेपाली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा के किनारे बैठकर फिल्म अभिनेत्री जूही चावला और कंगना राणावत द्वारा पूछे गए भगवान शिव और अविनाशी काशी पर आधारित प्रश्नों का उत्तर दिया। इसके बाद स्वामी जी काशी की गलियों से होते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर पहुंचे।

Sadhguru Jaggi Vasudev will tell importance of Dharamnagri Kashi worldwide

जहां उन्होंने मंदिर के मुख्य कार्यपालक विशाल सिंह और काशी विश्वनाथ धाम के लिए नियुक्त कंसलटेंट कंपनी के आर्किटेक्ट से भी उन्होंने चर्चा की और धाम के निर्माण के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद सद्गुरु पंचक्रोशी मार्ग स्थित रामेश्वर तीर्थ पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन पूजन करने के बाद वे एयरपोर्ट रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sadhguru Jaggi Vasudev will tell importance of Dharamnagri Kashi worldwide
इससे पहले सोमवार को नदेसर स्थित होटल में गुरु जग्गी वासुदेव ने सत्संग के दौरान काशी के महत्व के बारे में अनुयायियों को बताया। उन्होंने कहा कि सात्विक ऊर्जा, ज्ञान और अध्यात्म की शक्ति से भरपूर इस नगरी में आकर बहुत ही ऊर्जावान महसूस करता हूं।
विज्ञापन
Sadhguru Jaggi Vasudev will tell importance of Dharamnagri Kashi worldwide
इस ज्ञान, ऊर्जा और प्रकाश को जीवन में उतारने का आह्वान किया। योगा सत्र के दौरान आदियोगी भगवान शिव की नगरी में शिष्यों ने आधुनिकता और प्राचीनता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। प्रांगण में आस्थावानों ने ईश्वर को स्मरण कर नाचते गाते हुए आपस में खुशियां साझा की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed