{"_id":"5a251cf94f1c1bc1678bf965","slug":"russian-president-vladimir-putin-talk-with-bhu-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रूसी राष्ट्रपति का BHU के छात्रों से संवाद, पुतिन बोले, युवा ही रखेंगे खुशहाल दुनिया की बुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूसी राष्ट्रपति का BHU के छात्रों से संवाद, पुतिन बोले, युवा ही रखेंगे खुशहाल दुनिया की बुनियाद
Mon, 04 Dec 2017 03:48 PM IST
amarujala.com, presented by रबीश श्रीवास्तव
amarujala.com, presented by रबीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Dec 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अतुल कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रूस में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बीएचयू के पांच में से दो छात्रों को भी संवाद का मौका मिला। रुस से लौटने के बाद छात्रों ने अनुभवों को बताया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 6
मनीष रंजन
- फोटो : अमर उजाला
वैश्विक स्तर पर शांति, विकास, बेहतर स्वास्थ्य, तकनीकी उन्नयन आदि मुद्दों पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युवाओं से आगे आने का आह्वान किया है। वे चाहते हैं कि आने वाले दिनों में युवा ही खुशहाल दुनिया की बुनियाद रखें। बीते 14-22 अक्तूबर तक रूस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव में उन्होंने युवाओं से इस मुद्दे पर संवाद किया।
3 of 6
सौरभ मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
महोत्सव में प्रतिभाग करने गए बीएचयू के पांच में से दो छात्रों अरुण प्रकाश और तनय कुमार को भी संवाद का मौका मिला। महोत्सव से लौटे दोनों छात्रों ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति ने दुनिया के मौजूदा हालात में बदलाव के लिए युवाओं पर भरोसा जताया। युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से रूस के सोची शहर में आयोजित महोत्सव में भारत समेत 185 देशों के करीब 25 हजार प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इसमें बीएचयू के अतुल कुमार, मनीष रंजन और सौरभ मिश्रा ने भी प्रतिभाग किया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ आयोजित संवाद में भागीदारी के लिए विश्व के 200 छात्रों का चयन किया गया था। पहली बार राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के बाद ये छात्र उत्साहित हैं और इसे जीवन की बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। इसके अलावा अतुल कुमार, सौरभ मिश्रा ने जहां खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीते वहीं मनीष रंजन ने भारत और रूस के आपसी संबंधों की विवेचना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
5 of 6
तनय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग के छात्र तनय कुमार का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति से मिलना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है। अलग-अलग देश के छात्रों को पुतिन ने सफल जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और निरंतर आगे बढ़ते रहने की सीथ दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।