{"_id":"5a213c354f1c1b72548c0a05","slug":"know-the-full-history-of-varanasi-new-bjp-mayor-mridula-jaiswal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी की हवाओं में घुला 'केसरिया रंग', जानें BJP से नई मेयर मृदुला जायसवाल के बारे में ये खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की हवाओं में घुला 'केसरिया रंग', जानें BJP से नई मेयर मृदुला जायसवाल के बारे में ये खास बातें
amarujala.com, presented by उत्पल कांत
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
mridula jaiswal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले वाराणसी में मेयर पद पर भाजपा उम्मीदवार मृदुला जायसवाल ने जबरदस्त जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी कांग्रेस शालिनी यादव को करीब 78 हजार वोटों से हरा दिया है। आगे की स्लाइड्स में जानिए कौन हैं मृदुला जायसवाल और कैसे मिली इतनी बड़ी जीत...
mridula
- फोटो : अमर उजाला
यूपी निकाय चुनाव 2017 में भाजपा के उम्मीदवारों ने नगर निगम की 14 सीटों पर अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। वाराणसी में भाजपा प्रत्याशी मृदुला जायसवाल ने मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया है। कहा जा रहा है पीएम के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की रणनीति कारगर साबित हुई।
भाजपा की महापौर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
कहा जा रहा है राम मंदिर आंदोलन के समय से सक्रियता, संघ से परिवार की नजदीकियों और नोटबंदी के बाद से नाराज व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए भाजपा ने काशी में जो दांव आजमाया वह सफल रहा। भाजपा व्यापारी तबके को साधने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृदुला जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा यादवों और मुस्लिमों के मतों का बंटना भी भाजपा की जीत का कारण रहा। मृदुला को 192188 मत प्राप्त हुए। 113345 मतों के साथ कांग्रेस की शालिनी यादव और 99272 मतों के साथ सपा की साधना गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। बसपा को 28959, भासपा को 8082 जबकि निदलों को 4756 मत मिला।
विज्ञापन
भाजपा मेयर प्रत्याशी मृदुला जयसवाल
- फोटो : file photo
मृदुला जायसवाल राजनीतिक घराने से संबंध रखती हैं। वो पूर्व सांसद शंकर प्रसाद जायसवाल की पुत्र वधू हैं। उनके पति आटो मोबाइल ऑयल के कारोबारी हैं। भाजपा नेता परिवार से होने और संघ से नजदीकियों के चलते टिकट मिला।