फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rinku-Priya Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की ऐसे हुई थी दोस्ती..इसलिए अटकी थी शादी की बात; तस्वीरें

Sat, 18 Jan 2025 02:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 18 Jan 2025 02:02 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि शादी के सिलसिले में रिंकू के पिता से बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में बात हुई है। 

विज्ञापन
Rinku Singh Priya Saroj Wedding Indian Cricketer Rinku to Marry MP Priya Saroj News in Hindi
Rinku Singh Priya Saroj - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी दुल्हनिया उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद हैं। सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहों के बीच सांसद के पिता और सपा के विधायक तूफानी सरोज ने इस बात को सिरे से नकार दिया। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि रिंकू और उनकी बेटी के रिश्ते को लेकर बात हुई। लेकिन हम इस रिश्ते पर विचार कर रहे हैं। यह शादी का मामला है, इसलिए बहुत कुछ सोच समझकर ही निर्णय लिया जाएगा।
Rinku Singh Priya Saroj Wedding Indian Cricketer Rinku to Marry MP Priya Saroj News in Hindi
सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय होगी। लखनऊ में ही सगाई होगी। प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि शादी के सिलसिले में रिंकू के पिता से बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में बात हुई है। 
 
Rinku Singh Priya Saroj Wedding Indian Cricketer Rinku to Marry MP Priya Saroj News in Hindi
माता- पिता के साथ सांसद प्रिया सरोज - फोटो : अमर उजाला
दोनों के परिवार के बीच हुई बातचीत
शुक्रवार को मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की चर्चा खूब रही। सोशल मीडिया पर अलग-अलग बातें लिखी जा रही थीं। इस सिलसिले में सांसद के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों की सगाई अभी नहीं हुई है। रिंकू के परिजनों से बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में मुलाकात हुई थी। शादी पर सार्थक बातचीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rinku Singh Priya Saroj Wedding Indian Cricketer Rinku to Marry MP Priya Saroj News in Hindi
MP Priya Saroj - फोटो : अमर उजाला
संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय होगी
संसद का सत्र 30-31 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 13 फरवरी तक चलेगा। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी। उधर, क्रिकेटर रिंकू सिंह 22 जनवरी से टी-20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे। यह सीरीज भारत में ही होगी। इसके बाद आईपीएल भी खेलेंगे। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके साथ 13 करोड़ में अनुबंध किया है। शादी और सगाई की तारीख तय करने में रिंकू की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। देखा जाएगा कि उनके खेल पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े। 
 
विज्ञापन
Rinku Singh Priya Saroj Wedding Indian Cricketer Rinku to Marry MP Priya Saroj News in Hindi
सांसद प्रिया सरोज और बल्लेबाज रिंकू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
प्रिया की सहेली के पिता के जरिये हुई जान-पहचान
तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे। अब परिजनों के बीच भी सार्थक बातचीत हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed