फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rinku-Priya Wedding: संसद सत्र के बाद तय होगी प्रिया-रिंकू की शादी की तारीख, लखनऊ में होगी सगाई

Sat, 18 Jan 2025 08:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 Jan 2025 08:51 AM IST
सार

Rinku Singh Priya Saroj Wedding : क्रिकेटर रिंकू सिंह की दुल्हन  मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज बनेंगी। उनकी शादी संसद सत्र के बाद तय होगी। साथ ही लखनऊ से उनकी सगाई होगी। 

विज्ञापन
Priya Saroj Rinku Singh Wedding News: Marriage Date will be decided after Parliament session
क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज - फोटो : अमर उजाला

क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ होगी। इसकी पुष्टि प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने की है। तूफानी सरोज ने बताया कि शादी के सिलसिले में रिंकू के पिता से बृहस्पतिवार अलीगढ़ में बात हुई है। सब कुछ फाइनल है। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय होगी। सगाई लखनऊ से होगी।

Priya Saroj Rinku Singh Wedding News: Marriage Date will be decided after Parliament session
माता- पिता के साथ सांसद प्रिया सरोज - फोटो : सोशल मीडिया
जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की चर्चा शुक्रवार को खूब रही। सोशल मीडिया पर अलग-अलग बातें लिखी जा रही थीं। इस सिलसिले में सांसद के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों की सगाई अभी नहीं हुई है।
Priya Saroj Rinku Singh Wedding News: Marriage Date will be decided after Parliament session
माता- पिता के साथ रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रिंकू के परिजनों से गत बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में मुलाकात हुई थी। शादी पर सार्थक बातचीत हुई है। संसद का सत्र 30-31 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 13 फरवरी तक चलेगा। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Saroj Rinku Singh Wedding News: Marriage Date will be decided after Parliament session
सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रिंकू सिंह 22 जनवरी से टी-20 मैच खेलेंगे। साथ ही आईपीएल भी खेलेंगे। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके साथ 13 करोड़ में अनुबंध किया है। शादी और सगाई की तारीख तय करने में रिंकू की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। देखा जाएगा कि उनके खेल पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन
Priya Saroj Rinku Singh Wedding News: Marriage Date will be decided after Parliament session
सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे। अब परिजनों के बीच भी सार्थक बातचीत हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed