फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thousands of rupees stolen from several shops in Bareka Gumti Market Varanasi

वाराणसी में चोरों के हौसले बुलंद: गुमटी मार्केट में कई दुकानों को बनाया निशाना, हजारों रुपये की चोरी

Tue, 15 Sep 2026 01:32 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 15 Sep 2026 01:32 PM IST
सार

बरेका के गुमटी मार्केट में चोरों ने कई अन्य दुकानों के टिनशेड तोड़ने का प्रयास किया। दुकानदारों का आरोप है कि बरेका प्रशासन ने उनके चौकीदार को हटवा दिया था। 

विज्ञापन
Thousands of rupees stolen from several shops in Bareka Gumti Market Varanasi
गुमटी मार्केट में चोरी के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बरेका के गुमटी मार्केट में सोमवार रात चोरों ने कई दुकानों के टिनशेड हटाकर चोरी की। दुकानदारों को सुबह दुकान खोलने पर इस वारदात का पता चला। घटना के बाद दुकानदारों ने बरेका प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


चोरों ने कई अन्य दुकानों के टिनशेड तोड़ने का प्रयास किया। दुकानदारों का आरोप है कि बरेका प्रशासन ने उनके चौकीदार को हटवा दिया था। मार्केट के मुख्य गेट पर स्थित उनके कार्यालय में भी ताला लगवा दिया गया। 
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि मार्केट के सीसीटीवी कैमरे भी हटा दिए गए हैं। वर्तमान में कुछ दुकानों पर ही निजी कैमरे लगे हैं। विकास कम्युनिकेशन, शाका सिंह स्पोर्ट्स, धीरज स्पोर्ट्स, राज केश जनरल स्टोर, बिग बॉय, शाका फैशन, शुक्ला फुटवियर और राम मराश फोटो फ्रेमिंग जैसी दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच और दुकानदारों की मांग
चोरी की सूचना मिलते ही एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा, मंडुवाडीह थानाध्यक्ष, बरेका चौकी प्रभारी, आरपीएफ और बरेका इंटेलिजेंस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था तत्काल मजबूत करने की मांग की है। उन्होंने चोरी का जल्द खुलासा करने की भी अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed