{"_id":"58b434964f1c1b965e83084b","slug":"read-top-10-comments-of-pm-modi-from-first-railly-in-purvanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल की पहली चुनावी सभा में पीएम मोदी हुए हमलावर,पढ़ें टॉप-10 बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल की पहली चुनावी सभा में पीएम मोदी हुए हमलावर,पढ़ें टॉप-10 बयान
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 28 Feb 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
modi mau
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 2017 के लिए पीएम मोदी की पूर्वांचल में पहली जनसभा सोमवार को हुई। मऊ जिले में आयोजित परिवर्तन संकल्प महारैली में पीएम को सुनने के लिए रिकॉर्डतोड़ भीड़ उमड़ी। पहली रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को सबोंधित करते हुए पूर्वांचल की समस्याओं,विकास, बाहुबलियों, और किसानों का जिक्र किया। आगे की स्लाइड्स में पढ़े टॉप-10 बयान..
modi mau
- फोटो : अमर उजाला
परिवर्तन संकल्प महारैली में प्रधानमंत्री मोदी किसान और गरीब पर मेहरबान रहे। वह पूर्वांचल के किसानों और गरीबों का दर्द इस कदर बयां किए कि हर कोई सोचने पर विवश हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद पश्चिमी भारत की तरह पूर्वांचल को विकसित करेंगे। सभा में मोदी ने उज्जवला योजना, किसान बीमा योजना समेत केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया।
modi mau
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के कांडला से लेकर गोरखपुर तक दो हजार किलोमीटर लंबी गैस पाइप लाइन 5000 करोड़ से बिछाई जा रही है। गैस आ जाने से कारखाने लगेंगे और पूर्वांचल के लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश कहते हैं कि गुजरात के गधे वाली बात मजाक में की थी। मजाक करना हो तो मोदी से करो, उत्तर प्रदेश को तो मजाक न बनाएं। सीएम के दिमाग में अगर विकास नाम की चीज होती तो उनकी बात गधों तक न अटकती, गुजरात का विकास भी दिखता।
विज्ञापन
विज्ञापन
modi mau
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने पूर्वांचल में बाहुबलियों की धाक पर हमला किया। उन्होंने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की बात करने वाले बाहुबलियों को चुनाव लड़ा रहे हैं। यहां के बाहुबली मुस्कराते हुए जेल जाते हैं। जेल उनके लिए महल होती और वहां सुरक्षित रहते हुए तमाम गैरकानूनी काम जेल के अंदर से किए जाते हैं। लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद जेल को जेल बनाकर रखा जाएगा।
विज्ञापन
modi mau
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मऊ की रैली में पूर्वांचल की समस्याओं के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को पिछड़ा रखकर इन्होंने गुनाह किया है। अखिलेश सरकार ने अगर पूर्वांचल पर ध्यान दिया होता तो गरीबी, बेरोजगारी और अपराध से यहां के लोग त्रस्त न होते।