फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा विश्वनाथ का गौना उत्सव आज से: बरसाने का घाघरा पहनेंगी माता गौरा, गीतों के बीच हल्दी से शुरू होंगी रस्में

Tue, 28 Feb 2023 09:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 28 Feb 2023 09:50 AM IST
विज्ञापन
Rangbhari Ekadashi 2023 Baba Vishwanath Gauna festival from today Mata Gaura will wear ghaghra
रंगभरी एकादशी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

Rangbhari Ekadashi 2023: बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी रंगभरी एकादशी के दिन अनूठे रंगोत्सव की साक्षी बनेगी। मौका होगा बाबा विश्वनाथ के गौने का। बाबा विश्वनाथ की पालकी उठने के साथ ही काशी की गलियां अबीर-गुलाल की बौछार से लाल हो जाएगी। शिवभक्त बाबा की अगवानी में काशी की गलियों में गुलाल की होली खेलेंगे। गौने में काशीपुराधिपति और मां गौरा के साथ होली खेलने के बाद काशी में फगुनहट का रंग और भी चटख हो जाता है। बाबा के गौना उत्सव के नियमित होने वाले लोकाचार आज से टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत आवास पर माता गौरा के हल्दी तेल के साथ शुरू हो जाएंगे। भोले बाबा जब गौना कराने जाएंगे तो उनका राजशाही स्वरूप निखर कर सामने आएगा। बाबा विश्वनाथ गौने के लिए खादी की राजसी पोशाक धारण करेंगे और माता गौरा बरसाने का घाघरा पहनेंगी।



रंगभरी एकादशी वैसे तो परंपरागत तरीके से पूरे देश में मनाई जाती है, किंतु इसका सर्वाधिक उत्साह काशी में देखने मिलता है।  तीन मार्च को निकलने वाली पालकी यात्रा के लिए होने वाले लोकाचार से पहले की तैयारियां जारी हैं।

Rangbhari Ekadashi 2023 Baba Vishwanath Gauna festival from today Mata Gaura will wear ghaghra
पालकी की साफ-सफाई करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

रंगभरी (अमला) एकादशी पर बाबा विश्वनाथ, माता पार्वती संग प्रथमेश की चल प्रतिमा की पालकी यात्रा के लिए टेढ़ीनीम स्थित पूर्व महंत के आवास पर तैयारियां सोमवार से शुरू हो गईं। 
पढ़ेंः वाराणसी में सात को और पूरे देश में 8 मार्च को मनेगी होली, जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

Rangbhari Ekadashi 2023 Baba Vishwanath Gauna festival from today Mata Gaura will wear ghaghra
बाबा विश्वनाथ की पालकी को तैयार करते कारीगर - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ बाबा की पारंपरिक पालकी की साफ सफाई शुरू हो गई है, वहीं दूसरी ओर राजा दरवाजा में शिव-पार्वती के राजसी परिधानों को तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rangbhari Ekadashi 2023 Baba Vishwanath Gauna festival from today Mata Gaura will wear ghaghra
- फोटो : अमर उजाला

राजादरवाजा में महादेव के राजसी वस्त्र नंदलाल मास्टर तैयार कर रहे हैं। यह दायित्व निभाने वाले टेलर मास्टर किशन लाल अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं। रंगभरी एकादशी के अवसर पर होने वाले चार दिवसीय लोकाचार की शुरुआत 28 फरवरी से होगी।
पढ़ें: बाबा विश्वनाथ को चढ़ेगा मथुरा जेल में तैयार गुलाल, वाराणसी में होगी होली की शुरुआत

विज्ञापन
Rangbhari Ekadashi 2023 Baba Vishwanath Gauna festival from today Mata Gaura will wear ghaghra
- फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर बाबा की चल प्रतिमा का शिव-पार्वती विवाह विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत के आवास पर लोकपरंपरानुसार किया गया था। डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि गौरा के गौना के लिए 28 फरवरी से तीन मार्च तक महंत आवास गौरा के मायके में परिवर्तित हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed