फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें : शान से सजी रंग-ए-बनारस की महफिल, ऊर्जा से लबरेज दिखी नारी शक्ति

Wed, 04 Jul 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 04 Jul 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
Rang e banaras program organised in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा लेडीज विंग रूमानियत और रंगीनियत से मंगलवार की शाम लबरेज दिखी। मौका था रंग-ए-बनारस के रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन का। फिल्मी गीतों की मद्धम धुन और रंगीन रोशनी के संग बनारस की थीम पर सजे पूरे सभागार ने कार्यक्रम में ऊष्मा डाल दी। गंगा मां को समर्पित गीत ‘मानो तो मैं गंगा मां हूं, न मानो तो बहता पानी’ पर नृत्य से शुरू हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम के अंत तक खुशनुमा माहौल बनाए रखा। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Rang e banaras program organised in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा लेडीज विंग की ओर से बनारस के कैंटोमेंट स्थित एक होटल में ‘रंग-ए-बनारस’ नाम से गीत संगीत की महफिल सजी जिसमें क्लब की सदस्यों का शानदार स्वागत किया गया। नृत्य और संगीत ने जहां समारोह में रंग भरा वहीं सम्मान पाकर सदस्य अभिभूत हुईं। 
 
Rang e banaras program organised in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

नारी शक्ति को समर्पित व संस्था की स्थापना के मकसद को दर्शाता ‘तू ही तू...’ गीत पर संस्था की प्रथम अध्यक्ष सीमा व उनके समूह ने अपने नृत्य के साथ एक संदेश दिया कि आज की नारी किसी पर निर्भर नहीं है। द्वितीय अध्यक्ष कृति के ग्रुप ने फिल्मी गीतों की मेडली पर बदलते बनारस पर नृत्य व गीत पेश कर मन मोह लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rang e banaras program organised in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
तीसरी अध्यक्ष सुनीता पंजवानी ने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सारे हैं भाई भाई को अपने नृत्य के जरिए प्रस्तुत किया। चौथी सदस्य श्वेता चांगरानी व समूह ने बनारस के घाटों को अपने गीत ‘कदम तो रखो काशी में ’ बहुत ही सुंदर तरीके से पेश किया। 

 
विज्ञापन
Rang e banaras program organised in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
डांस के बाद क्लब की महिलाओं ने रैंप पर भी अपना जलवा दिखाया एक से बढ़कर एक बनारसी वस्त्रों पहनकर महिलाएं जब स्टेज पर उतरी तो उनकी सधी हुई कदमताल व मस्त अदाओं से पूरा सभागार रोशन हो उठा। फैशन शो में भव्या प्रथम, सलोनी द्वितीय और रिद्धि को तृतीय स्थान मिला। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed