फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामलला की अगवानी में काशी में घर-घर मनी दिवाली, गूंजता रहा जय श्रीराम का उद्घोष

Thu, 06 Aug 2020 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 06 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ramlala received a house-to-door Money Diwali in Kashi
कश्मीरी गंज स्थित रामजानकी मंदिर में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला।

शिव की नगरी में बुधवार का पूरा दिन राममय रहा और हर-हर महादेव का उदघोष करने वाली काशी में हर पल जय श्रीराम का नारा गूंज रहा था। नर और नारायण की साक्षी रही इस धरा पर यह अदभुत संयोग अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के भव्य मंदिर के भूमिपूजन के दौरान बना। रामलला की आगवानी को आतुर काशी में घर-घर दिवाली का माहौल रहा।



सुबह से ही राम मंदिर भूमिपूजन के महा अनुष्ठान का साक्षी बनने के लिए लोग मंदिर और शिवालयों में विभिन्न पूजा में जुट गए। घंटा, घडि़याल और शंख के उदघोष से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। दोपहर से पहले ही लोग टीवी स्क्रीन से चिपक गए और शाम को दीपोत्सव मनाकर भगवान राम के अयोध्या में भव्य मंदिर की परिकल्पना का स्वागत किया।
 

Ramlala received a house-to-door Money Diwali in Kashi
मानस मंदिर दुर्गाकुंड में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

चौराहे पर दीपदान कर किया स्वागत

अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के ऐतिहासिक दिन को हर कोई यादगार बनाने में पीछे नहीं रहा। सुबह जैसा उमंग व उल्लास रहा, देर शाम तक वह दिखा। अंधेरा जैसे हुआ कि लोग अपने घरों की मुंडेर, प्रवेश द्वार और अन्य दुकानों के बाहर 5-5 दीप जलाएं।

नरिया, साकेतनगर, रश्मि नगर, सामनेघाट सहित अन्य इलाकों में तो घरों व मंदिरों को लोगों में फूल मालाओं व विद्युत झालरों से सजाएं रखा। बीएचयू के सिंह द्वार व मालवीय प्रतिमा पर लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। रिक्शा चालकों व अन्य लोगों में इलाक़े धर्मेंद्र यादव, बुलबुल, शेरू आदि ने मिष्ठान का वितरण कर खुशी जाहिर की।
 

Ramlala received a house-to-door Money Diwali in Kashi
दुर्गा कुंड मंदिर के स्थापना दिवस पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

टीवी और मोबाइल की स्क्रीन पर निगाहें, चेहरे पर खुशी

पांच सौ साल के इंतजार खत्म भयल हो...। रामलला के ठिकाना त मिलल...। सिगरा तिराहा पर बुधवार की दोपहर राम मंदिर का भूमि पूजन खत्म होने के बाद बुजुर्ग बोदे साव का यह कहना था अपने दोस्त रामउजागिर पटेल से...। बोदे ने कहा कि हमने बड़ा ही भाग्यशाली हई... तबही त हमहन के ई शुभ दिन नसीब भयल...।

बोदे की हां में हां मिलाते हुए रामउजागिर चंदुआ सट्टी की ओर बढ़ गए। सिगरा तिराहा से लहुराबीर के बीच दोपहर के समय जगह-जगह लोगों की निगाहें टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर टिकी हुई थी। इस बीच उत्साह में आकर बीच-बीच में लोग जय श्रीराम का उद्घोष भी कर रहे थे।

भूमि पूजन शुरू हुआ तो कुछ देर के लिए सड़कों पर लोगों की आवजाही में कमी आ गई थी। भूमि पूजन खत्म होने के बाद राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं के दौर कम नहीं हो रहे थे। इसी तरह से शाम के समय लोगों ने अपने घरों में दीपक जलाए और बिजली की झालरें सजाई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramlala received a house-to-door Money Diwali in Kashi
गंगा घाट पर मनाई गई दीवाली - फोटो : अमर उजाला

मंदिरों की चौखट पर जले राम नाम के दीप

गोदौलिया से लेकर दशाश्वमेध क्षेत्र में छोटे-छोट मंदिरों की चौखट पर लोगों ने राम नाम के दीप जलाए। घरों के बाहर भी दीप जलाकर लोगों ने राम मंदिर के भूमि पूजन का उत्साह जताया। गिरजाघर चौराहे पर युवाओं की टोली ने दीपदान किया तो वहीं कुछ युवाओं ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर भी दीप जलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों में मिठाई भी बांटी गई।

 

विज्ञापन
Ramlala received a house-to-door Money Diwali in Kashi
रामलला की आरती उतारते भक्त - फोटो : अमर उजाला

डमरू की ध्वनि के साथ किया रुद्राभिषेक

अस्सी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में शंख ध्वनि, डम डम डमरु के बीच रुद्राभिषेक हुआ। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के निमित्त भूमि पूजन कार्य को निर्विघ्न पूर्ण होने के लिए काशी में भगवान शिव एवं श्री संकटमोचन हनुमान की आराधना हुई।

अस्सी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में ग्यारह ब्राह्मणों ने रत्नेश जी आचार्यकत्व में रुद्री पाठ किया। यजमान के रुप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय एवं काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह थे। हर हर महादेव के उद्धोष के साथ पूजन कार्यक्रम चला और प्रसाद वितरण किया गया। सायं दीपों से सजाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed