{"_id":"5b9bee4e867a55014042d885","slug":"rais-banarasi-and-rakesh-were-good-friends-in-past","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी दोस्त हुआ करते थे रईस और राकेश, इस कारण बन गए एक-दूसरे की जान के दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी दोस्त हुआ करते थे रईस और राकेश, इस कारण बन गए एक-दूसरे की जान के दुश्मन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
rais banarasi
- फोटो : amar ujala
बनारस में शुक्रवार की शाम क्रॉस फायरिंग में 50 हजार का इनामी बदमाश रईस अहमद उर्फ रईस बनारसी (36) और राकेश अग्रहरि (32) मारे गए। क्रॉस फायरिंग में मारे गए रईस बनारसी और राकेश अग्रहरि कभी जिगरी दोस्त हुआ करते थे। आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों एक-दूसरे की जान की दुश्मन बन गए। आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला...
rais banarasi
- फोटो : amar ujala
रंगदारी और लूट के लिए कुख्यात रईस बनारसी अक्टूबर 2015 में जिला जेल से पेशी के लिए बरेली ले जाए जाने के दौरान शाहजहांपुर में पुलिस वैन से कूद कर फरार हो गया था। इसके बाद बनारस सहित इलाहाबाद और कानपुर में हत्या, लूट और रंगदारी के कई मामलों में रईस का नाम सामने आया।
rais banarasi
- फोटो : amar ujala
रईस और राकेश एक-दूसरे से लगभग ढाई सौ मीटर की दूरी पर रहते थे और कभी जिगरी दोस्त भी हुआ करते थे। सौतेली मां से संपत्ति विवाद के कारण राकेश चाची के साथ रहता था। फरारी के दौरान राकेश के पास मुंबई में रईस ठहरता था। वहीं, संपत्ति विवाद में सौतेली मां को गोली मारकर हत्या के प्रयास का आरोपी राकेश अग्रहरि बीते मार्च महीने में जेल से जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
rais banarasi
- फोटो : amar ujala
भाई की हत्या के बाद रईस का कानपुर से दशाश्वमेध के खालिसपुरा स्थित ननिहाल रहने चला आया। बनारस में रईस ने राजेश अग्रहरि, राजकुमार बिंद उर्फ गुड्डू मामा, बच्चा यादव, अवधेश, बाले पटेल, पंकज उर्फ नाटे और जावेद खां सहित अन्य के साथ अपनी गैंग बनाई। बागपत जेल में मारे गए मुन्ना बजरंगी का भी रईस करीबी रहा है।
विज्ञापन
rais banarasi
- फोटो : amar ujala
रंगदारी वसूलने और जमीन विवाद की पंचायत को लेकर रईस बनारसी और राकेश अग्रहरि के बीच मनमुटाव हुआ तो एक-दूसरे से दूरी बना लिए। शुक्रवार की शाम जानकारी मिली कि राकेश अपने घर के समीप ही खड़ा है तो रईस और उसका दोस्त मौके पर पहुंचे। दोनों ने फायरिंग की, जिससे दोनों की मौत हो गई।