{"_id":"5b63296f4f1c1bbd298b7756","slug":"purvanchal-rivers-water-level-gone-danger-people-in-fear","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश से पूर्वांचल की नदियां उफान पर, खेतों- गलियों में घुसा पानी, तटवर्ती लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पूर्वांचल की नदियां उफान पर, खेतों- गलियों में घुसा पानी, तटवर्ती लोगों में दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
purvanchal
- फोटो : अमर उजाला
पिछले एक पखवारे से लगातार हो रही बारिश से पूर्वांचल में नदियां उफनाने लगी हैं। पानी के दबाव में कई जिलों में नहर का पानी तटबंध तोड़ कर गांवों में घुस गया। इससे लगभग दो हजार एकड़ की फसल पानी में डूब गई। गुरुवार को भदोही में घटाव मिर्जापुर में स्थिर रहने वाली गंगा वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में बढ़ाव पर रही। आघे की स्लाइड्स में देखें....
Trending Videos
purvanchal
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह से शुरू बारिश 13 घंटे बाद बंद हुई। इससे नगर के निचले इलाकों में पानी भर गया। उधर, पानी के दबाव में कई जिलों में नहर का पानी तटबंध तोड़ कर गांवों में घुस गया। इससे लगभग दो हजार एकड़ की फसल पानी में डूब गई। गुरुवार को भदोही में घटाव मिर्जापुर में स्थिर रहने वाली गंगा वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में बढ़ाव पर रही। इसी तरह जौनपुर में गोमती और मऊ में घाघरा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई जबकि आजमगढ़ और बलिया में इसमें गिरावट दर्ज की गई किंतु कटान तेज रही।
purvanchal
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में राबर्ट्सगंज ब्लाक के मारकुंडी और महुआंव कला गांव की सीमा पर स्थित बलुई बंधी दोपहर दो बजे टूट गई। इससे 80 हेक्टेअर फसल डूब गई। आसपास के पांच गांव पानी से घिर गए। एनडीआरएफ की टीम संग डीएम, एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी देर शाम तक मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
purvanchal
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में ज्ञानपुर नहर में गांधी गांव से निकले माइनर का फाटक टूटने से चार गांवों के डेढ़ हजार एकड़ से अधिक खेत जलमग्न हो गए। आसपास के गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बलिया में गड़वार के जनऊपुर गांव के सामने रतसर- सुखपुरा माइनर के टूटने से 100 एकड़ से ज्यादा धान की फसल डूब गई है। आजमगढ़ के सेमरी गांव में नौ और घर घाघरा में समाहित हो गए।
विज्ञापन
purvanchal
- फोटो : अमर उजाला
ऊर्जांचल में दो दिनों से हो रही झमाझम बरसात ने सावन का एहसास कराना लोगों को शुरू कर दिया है। बरसात से जहां लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं किसान बरसात से खुश नजर आ रहे है। धान की रोपाई भी शुरू कर दी गई है।