फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा पूर्वांचल, उल्लास, उमंग और जोश में डूबे रहे लोग

Sun, 26 Jan 2020 03:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 26 Jan 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
People immersed in Purvanchal, gaiety and enthusiasm immersed in celebration of Republic Day
चोलापुर बाजार में गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी में झूमते बच्चे व ग्रामीण - फोटो : ं

71वें गणतंत्र दिवस पर देश के साथ ही पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और पूर्वांचल भर में शासकीय और निजी स्तर पर भव्य समारोहों का आयोजन कर खुशी का इजहार करते हुए इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मनाया गया। शासकीय आयोजनों में पुलिस सहित अन्य समूहों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भावपूर्ण प्रस्तुति देकर मनमोहा।



वाराणसी पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने झंडारोहण कर परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया। पुलिस के जोन कार्यालय पर एडीजी बृजभूषण ने झंडारोहण के बाद पुलिस कर्मियों को संविधान के रक्षा की शपथ दिलाई। इसके बाद डीजीपी द्वारा घोषित पुरस्कारों से पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में निजी स्कूलों व सरकारी स्कूलों व बाजारों में झंडारोहण करने साथ 71 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। जगह जगह कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य लोगों के द्वारा ध्वजारोहण के साथ परेड सलामी एवं राष्ट्र गीत के गायन के साथ हुआ। क्षेत्र के एसडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल इमिलिया, जय मां दुर्गे शिक्षण संस्थान गोपपुर, सूर्यभान पब्लिक स्कूल सरैया, आरएस पब्लिक स्कूल गुरवट चोलापुर आदि में आयोजित समारोहों में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

People immersed in Purvanchal, gaiety and enthusiasm immersed in celebration of Republic Day
सोनभद्र में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आकर्षक झांकी - फोटो : ं

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस पर सोनभद्र पुलिस लाइन चुर्क में सांसद पकौड़ीलाल कोल ने परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। विभिन्न स्कूलों की झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला जज प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, एसपी आशीष श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे, एएसपी ओपी सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्कूलों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

People immersed in Purvanchal, gaiety and enthusiasm immersed in celebration of Republic Day
मऊ में परेड के दौरान सलामी देते एनसीसी कैडेट - फोटो : amar ujala

गणतंत्र दिवस पर मऊ जिले की पुलिस लाइन में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने परेड की सलामी ली। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। साथ ही शानदार परेड के लिए महिला टोली को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया।

विभिन्न स्कूलों की झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान घोसी विधायक विजय राजभर, जिला जज, जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एसपी अनुराग आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, एएसपी शैलेन्द्र श्रीवास्तव सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
People immersed in Purvanchal, gaiety and enthusiasm immersed in celebration of Republic Day
वाराणसी पुलिस के जोन कार्यालय पर मेडल लगाते एडीजी बृज भूषण - फोटो : Amar Ujala

डीजल रेल इंजन कारखाना स्टेडियम में 71 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसके कश्यप, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। उसके बाद परेड द्वारा सलामी एवं राष्ट्रीय धुन की प्रस्तुति के साथ हुआ।

विज्ञापन
People immersed in Purvanchal, gaiety and enthusiasm immersed in celebration of Republic Day
बीएचयू में परेड की सलामी लेते कुलपति - फोटो : a

रेलवे सुरक्षा बल, नागरिक सुरक्षा दल, सेंट जॉस एंबुलेंस ब्रिगेड, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, इण्टर कॉलेज स्काउट्स एवं गाइड्स तथा अन्य टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर कश्यप ने कहा कि आज का यह दिन संवैधानिक रूप से भारत के सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, विचारों की अभिव्यक्ति के साथ वास्तविक स्वतंत्रता प्रदान करने के उद्देश्य की भी पूर्ति करने के लिए भी खास है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed