{"_id":"5ac1e1674f1c1beb618b4f99","slug":"protest-in-purvanchal-by-dalit-groups-in-the-against-of-sc-st-act-review","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SC\/ST Act : पूरे पूर्वांचल में प्रदर्शन, ट्रेनें रोकी,आजमगढ़ में लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SC/ST Act : पूरे पूर्वांचल में प्रदर्शन, ट्रेनें रोकी,आजमगढ़ में लाठीचार्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट द्वारा लाए गए एससी/एसटी एक्ट पर सरकार की ओर से पुनः विचार याचिका दायर करने का विरोध तेज हो गया है। यूपी सहित पूरे पूर्वांचल और बनारस में लोग सड़क पर उतर आए हैं। कई जगहों पर ट्रेनों को जबरन रोक दिया गया। आजमगढ़ में प्रदर्शन जब हिंसक हुए तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
protest
- फोटो : अमर उजाला
एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध तेज हो गया है। दलित संगठनों द्वारा सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है। वाराणसी सहित आजमगढ़, बलिया, मुगलसराय, भदोही,चंदौली,गाजीपुर,जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र जिलों में दलित संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।भारत बंद के तहत आरक्षण के समर्थन में सोमवार को पूर्वाचल के जिलों जगह-जगह प्रदर्शन किए गए।
protest
- फोटो : अमर उजाला
देश के बड़े रेलवे जंक्शन में शामिल मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर दलित संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया। बिहर की ओर जाने वाली कऱ् ट्रेनों को जहां तहां खड़ा कर दिया गया। करीब एक घंटे तक परिचालन प्रभावित रहा। जीटी रोड पर भी लोगों ने प्रदर्शन किया और जाम कर दिया। वाहन वहां से धीरे धीरे गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में दलित छात्र संगठन ने बीएचयू गेट से विशाल मार्च निकाला है। वहीं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भी सरकार के इस पहल को लेकर गुस्सा बढ़ने लगा है। काशी विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने विरोध मार्च निकालते हुए बाजारों को बंद कराना शुरू कर दिया। बीएचयू के सिंह द्वार से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने मार्च निकाला।
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में छात्र संगटन ने किडिहरापुर रेलवे स्टेशन पर फाटक को जाम कर दिया। जैसे ही वहां बापूधाम ट्रेन आई तो सब उसके इंजन पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझा कर ट्रेन को आगे की लिए रवाना किया।