{"_id":"5ac1fa6f4f1c1bc0618b509c","slug":"bharat-bandh-sc-st-atrocities-act-protest-violence-in-purvanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SC\/ST एक्टः विरोध-प्रदर्शन की आग में तपा पूर्वांचल, आजमगढ़ में बसें फूंकी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SC/ST एक्टः विरोध-प्रदर्शन की आग में तपा पूर्वांचल, आजमगढ़ में बसें फूंकी, देखें तस्वीरें
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी-एसटी एक्ट के मामले को लेकर भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में बवाल जारी है। आजमगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने यात्रियों से भरी इंडो-नेपाल बस पर हमला बोला। यूपी रोडवेज की तीन बसों को आग के हवाले कर कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग कर भीड़ को खदेड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
protest
- फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी एक्ट में परिवर्तन के विरोध में सोमवार को आजमगढ़ में हिंसक प्रदर्शन हुआ। सगड़ी तहसील परिसर के बाहर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है। यहां उपद्रवियों ने यूपी रोडवेज की तीन बसों में आग लगा दी। इसके अलावा पुलिस द्वारा कई राउंड गोलियां भी चलाने की सूचना है। वहीं अजमतगढ़ में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर दुकानों को बंद कराया और सड़कों पर जाम लगा दिया।
protest
- फोटो : अमर उजाला
भारत बंद आह्वान के तहत वाराणसी के विभिन्न हिस्सों में एससी-एसटी के विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन व चक्काजाम किया गया। भीम आर्मी के सदस्यों ने लंका मैदान से जुलूस निकाल कर विरोध जताया।कचहरी पर रन फॉर अबेंडकर के सदस्यों ने योगी-मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने यहां से लाठीचार्ड कर लोगों को खदेड़ा। सूचना के मुताबिक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के अलावा बलिया, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, जौनपुर और सोनभद्र में भी कई दलित संगठनों ने भारत बंद के समर्थन में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया है। मुगलसराय में ट्रेनों पर इसका असर देखने को मिला। हंगामे से कुछ ट्रेनें प्रभावित भी हुईं हैं, जिसके कारण मुगलसराय-पटना रेलवे लाइन पर जहां तहां ट्रेनें खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में उपद्रव करने वाले 15 लोग गिरफ्तार कर लिए गये है। गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है। उपद्रवियों ने रोडवेज की छह बसों का शीशा तोड़ा, दो बसों में आग लगा दिया है। पथराव मे पुलिस और बस के तमाम यात्रियों को मामुली चोटों आई है। घटना के बाज जीयनपुर बाजार बंद हो गई। एसपी ने गिरफ्तार लोगों पर एनएसए लगाने का निर्देश दिया है। नुकसान की भरपाई आरोपियों की संपत्ति जब्त करके की जाएगी।