फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल में बंद नौ कैदियों की तबीयत हुई खराब, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 17 Apr 2019 08:13 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 17 Apr 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
Prisoner admitted in hospital in azamgarh

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला जेल में बंद नौ कैदियों की तबीयत खराब होने का मामला सामने आया है। इसके बाद सभी कैदियों को जिला अस्पताल के अतिरिक्त वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके बाद जेल के हालातों को जानने के लिए देर शाम डीएम और एसपी जेल पहुंचे। देखें आगे की स्लाइड्स में...

Prisoner admitted in hospital in azamgarh

आजमगढ़ प्रशासन की सख्ती से नाराज जेल के कई बंदी दो दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। खाना न खाने से इनकी तबियत खराब होने पर इन्हें जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी को उल्टी, पेट में दर्द और कमजोरी महसूस हो रही। बुधवार को नौ बंदियों की हालत गंभीर होने पर जेल के डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। 

Prisoner admitted in hospital in azamgarh

भोजन न करने से बीमार होने वाले बंदियों में फैजान (21) पुत्र गुलाम, राहुल (22) पुत्र पन्नालाल, सदरे आलम (22) पुत्र मो. इश्तेखार, मो. नियाज (27) पुत्र मो. रेयाज, मनोज (27) पुत्र लखई, अजय (24) पुत्र पलकधारी, जगीरा (19) पुत्र बच्चन और सद्दाम (19) पुत्र साजिद का नाम शामिल है। सभी कैदियों को भारी सुरक्षा के बीच बुधवार की सुबह जिला अस्पताल के अतिरिक्त वार्ड में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prisoner admitted in hospital in azamgarh

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आर आर श्रीवास्तव द्वारा इन बंदियों का इलाज किया जा रहा। डॉ. आर आर श्रीवास्तव के मुताबिक जो बंदी भर्ती हुए हैं। उन्हें उल्टी, पेट में दर्द और कमजोरी की शिकायत है। बता दें कि 16 मार्च को एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी जेल में पहुंचकर छापेमारी की। सघन तलाशी अभियान के दौरान 35 मोबाइलें बरामद हुई। इस मामले में शासन की तरफ से कई जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया। साथ ही उनके स्थान पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दिया गया। 

विज्ञापन
Prisoner admitted in hospital in azamgarh

कमान संभालने के साथ ही अधिकारी और कर्मचारी सख्ती बरतने लगे हैं। जिससे नाराज कुछ बंदी विरोध करते हुए भोजन का बहिष्कार कर दिए हैं। जो लोग बहिष्कार किए हैं। उसमें ज्यादातर ऐसे लोग शामिल हैं, जिनकी मोबाइल छीन ली गई थी या फिर बाहर से भोजन आना बंद करा दिया गया। इन्हीं लोगों के उकसाने पर अन्य बंदी भी भोजन का बहिष्कार किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed