फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति की तस्वीरें: आगमन के दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट पर दिखी ढिलाई

Sat, 13 Mar 2021 10:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 13 Mar 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
President's visit to Varanasi: Laxity seen at Babatpur Airport during arrival
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर भले ही शहर में हाई अलर्ट है लेकिन वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को ढिलाई देखने को मिली। सुरक्षाकर्मियों ने भी लापरवाही बरती। कहीं आवारा कुत्ता पसरा रहा तो कहीं फ्लीट सुरक्षा में तैनात अधिकारी बगैर मास्क के चेकिंग करते मिले।



यही नहीं, एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए बनाए गए मोर्चा सेंटर पर सुरक्षाकर्मी नदारद रहे। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ।
 

President's visit to Varanasi: Laxity seen at Babatpur Airport during arrival
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

वीवीआईपी आगमन के दौरान एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी बगैर मास्क लगाए ही यात्रियों की चेकिंग करते मिले। एराइवल गेट के पास आवारा कुत्ता सुरक्षाकर्मियों व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में घंटे भर तक पसरा रहा लेकिन किसी ने हटाने की जहमत नहीं उठाई। 

President's visit to Varanasi: Laxity seen at Babatpur Airport during arrival
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिवादन करतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
गेट नंबर तीन पर तैनात सुरक्षाकर्मी जो फ्लीट गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे, उनके सामने खड़े उनके सीनियर खुद बिना मास्क लगाए सलाह दे रहे थे।  सुरक्षा में तैनात जवान खुद नेताओं के आगे-पीछे घूमते नजर आए। जबकि टैक्सी चालक बिना मास्क लगाए बैरिकेडिंग के पास यात्रियों को आवाज देते नजर आए। वे यात्रियों को टैक्सी में बैठाने की होड़ में दिखे, जिससे अफरातफरी का माहौल रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
President's visit to Varanasi: Laxity seen at Babatpur Airport during arrival
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
 कुछ सुरक्षाकर्मी एवं पुलिसकर्मी बिना मास्क के थे। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
विज्ञापन
President's visit to Varanasi: Laxity seen at Babatpur Airport during arrival
गंगा आरती के दौरान राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
सभी यात्रियों की जांच पड़ताल के बाद ही अंदर व बाहर जाने दिया गया। बगैर मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed