फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशांत की शादी में बनारसी पान से होगा मेहमानों का स्वागत

Fri, 09 Dec 2016 05:51 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 09 Dec 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
Pratima singh and Cricketer Ishant Sharma will marry today in Gurgaon.  see exqlusiv pictures
pratima singh mehandi party - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ईशांत शर्मा और बनारस की रहने वाली उनकी मंगेतर अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह आज गुड़गांव के एक फार्म हाउस में शादी के बंधन बंध जाएंगे। इस बहुचर्चित शादी में भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत खेल जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।

ईशांत की शादी में बनारसी पान से होगा मेहमानों का स्वागत

Pratima singh and Cricketer Ishant Sharma will marry today in Gurgaon.  see exqlusiv pictures
pratima singh mehandi - फोटो : अमर उजाला

दोनों खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली स्थित प्रतिमा सिंह के घर पर मेंहदी की रस्म पूरी की गई। इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्यों के अलावा खास मेहमान और चुनिंदा दोस्त भी मौजूद रहे। ईशांत के घर जहां पंजाबी गीतों का तड़का लगा वहीं प्रतिमा के घर पर आयोजित लेडीज संगीत में पुरबिया माटी की खुसबू बिखरी। मेंहदी की रस्म के लिए मंडप की भव्य सजावट की गई थी ।

ईशांत की शादी में बनारसी पान से होगा मेहमानों का स्वागत

Pratima singh and Cricketer Ishant Sharma will marry today in Gurgaon.  see exqlusiv pictures
pratima singh mehandi - फोटो : अमर उजाला

मेंहदी की रस्म के बाद शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए। मालूम हो कि दोनों खिलाड़ी हरियाणा स्थित नोटिंग हिल्स फार्म हाउस में सात फेरे लेंगे। बनारस से करीब दर्जनभर लोग उनके परिवारिक मित्र और रिश्तेदार दिल्ली गए हैं और शादी में शरीक होंगे। इस शादी में मेहमानों को चांदी के वर्क वाली पान की गिलौरियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईशांत की शादी में बनारसी पान से होगा मेहमानों का स्वागत

Pratima singh and Cricketer Ishant Sharma will marry today in Gurgaon.  see exqlusiv pictures
pratima singh mehandi - फोटो : अमर उजाला

बरातियों और घरातियों के सिर पर बांधने के लिए विशेष तौर पर बनारसी साफा भी ले जाया गया है। बरातियों को कम चीनी वाली बनारसी मिठाई और लौंग लता भी दिया परोसा जाएगा। प्रतिमा की बड़ी बहन दिव्या ने बताया कि शादी की तैयारी पूरी हो चुकी है। खास रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रतिमा का परिवार यहां वाराणसी के शिवपुर इलाके में रहता है। वे पांच बहनों में सबसे छोटी हैं।

विज्ञापन

ईशांत की शादी में बनारसी पान से होगा मेहमानों का स्वागत

Pratima singh and Cricketer Ishant Sharma will marry today in Gurgaon.  see exqlusiv pictures
pratima singh mehandi party - फोटो : अमर उजाला

उनकी बड़ी बहन दिव्या सिंह भारत की अंडर-16 पुरुष बास्केटबाल टीम की कोच हैं जबकि उनकी एक अन्य बहन प्रशांति सिंह भारतीय महिला बास्केटबाल टीम की मौजूदा कप्तान हैं। प्रतिमा की सबसे बड़ी बहन प्रियंका सिंह बास्केटबाल कोच हैं। जबकि चौथे नंबर की बहन आकांक्षा भी राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम की सदस्य हैं। इकलौता भाई विक्रांत सोलंकी राष्ट्रीय स्तर का फुटबालर है। इनके पिता गौरीशंकर सिंह बैंक सेवा से रिटायर्ड हैं जबकि मां उर्मिला सिंह हाउस वाइफ हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed