फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाल भरी हुंकार, देखें तस्वीरें

Tue, 29 Sep 2020 12:55 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 29 Sep 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Power workers held torch procession in Varanasi against privatization
भिखारीपुर से लंका तक मशाल जुलूस निकालते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर निजीकरण का विरोध जताया गया। कर्मचारियों ने मशाल जुलूस भिखारीपुर स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय से निकाला। देखें अगली स्लाइड्स...।

Power workers held torch procession in Varanasi against privatization
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का मशाल जुलूस। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान जूनियर इंजीनियर और अभियंताओं ने सार्वजनिक क्षेत्र को बचाने का संकल्प लिया। हाथ में मशाल एवं नारों की तख्तियां, जिसमें निजीकरण वापस लो, जनता को सस्ती बिजली दो, सत्ता में कुछ लाभ कमाने को-बेच रहा बेईमानों को, मुख्यमंत्री न्याय करो आदि लिखा था।

Power workers held torch procession in Varanasi against privatization
निजीकरण का विरोध करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

मशाल जुलूस ककरमता, नेवादा, सुंदरपुर, नरिया होते हुए पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा बीएचयू गेट के सामने लंका पहुंचा। इसके पूर्व कर्मचारियों ने एमडी कार्यालय के बाहर एक घंटे की विरोध सभा की। पदाधिकारियों ने बताया कि बिजली कर्मी मंगलवार से दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Power workers held torch procession in Varanasi against privatization
निजीकरण के विरोध में मशाल जुलूस। - फोटो : अमर उजाला।

ज्ञापन दो अभियान के तहत सुबह ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल एवं विधान परिषद के सदस्य केदारनाथ सिंह को भी ज्ञापन दिया। आंदोलन को लेखा संघ ने अपना समर्थन दिया। प्रदर्शन करने वालों में अंकुर पांडेय, चंद्रशेखर चौरसिया, सुनील यादव, डॉ आरबी सिंह, आरके वाही, मायाशंकर तिवारी, शशिकिरण मौर्य, फरिंद्र राय, जगदीश पटेल, संजय भारती आदि शामिल रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed