{"_id":"5b8505ea42c7924632549e75","slug":"police-raised-women-dead-body-from-pyre-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारसः पुलिस ने चिता से उठाया विवाहिता का शव, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः पुलिस ने चिता से उठाया विवाहिता का शव, मची अफरा-तफरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : self
मोक्ष की नगरी काशी के मणिकर्णिका महाशमशान पर उस समय अफरा तफरी मच गयी, जब चिता पर अंतिम संस्कार के लिए रखा गया विवाहिता का शव पुलिस ने उतरवा कर नीचे रखवा दिया। मौके पर मौजूद लोगों में तरह-तरह बातें होने लगीं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
dead body
- फोटो : self
बनारस के चौक थाना अंतर्गत गढ़वासी टोला निवासी प्रतीक झिंगरन की पत्नी पायल (24) की सोमवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। आरोप है कि मायका पक्ष को सूचित किए बगैर ही पायल के शव का अंतिम संस्कार करने ससुराल पक्ष के लोग मणिकर्णिका घाट गए थे।
किसान का शव।
इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पहुंची चौक पुलिस ने शव को चिता से उतरवाया और घाट पर ही रखवा कर मायका पक्ष को सूचना दी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को ताकीद की है कि जब तक मायका पक्ष के लोग नहीं आ जाते तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
देर रात मायका पक्ष वालों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर चौक थाने में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
सीओ दशाश्वमेध स्नेहा तिवारी ने बताया कि विवाहिता के मायके पक्ष के लोग पटना से शहर आ गए हैं। उन्होंने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है और तहरीर दी है। विवाहिता के शव के पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मौत की वजह पुष्ट होने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबन्ध में विवाहिता के पति और ससुराल के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।