फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस ने भांजी लाठी, भाजपा नेता भड़के

Fri, 02 Feb 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मऊ Updated Fri, 02 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
police lathi charge during tiranga yatra in mau
police - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ शहर में शुक्रवार की शाम कुछ युवकों द्वारा अचानक तिरंगा यात्रा निकालने पर पुलिस ने लाठी भांज कर खदेड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई पर स्थानीय भाजपा नेता भड़क उठे। यह तिरंगा यात्रा कासगंज घटना को लेकर निकाली गई थी। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के बाद शहर का तापमान बढ़ा गया, अफरातफरी मच गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
police lathi charge during tiranga yatra in mau
mau - फोटो : facebook

यूथ इन एक्शन संगठन ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाले जाने का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद मऊ  जिला और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। अधिकारियों ने संगठन के सदस्यों से मिल कर यात्रा न निकालने को कहा। प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू होने का हवाला देकर अनुमति देने से इंकार कर दिया। 
 
police lathi charge during tiranga yatra in mau
mau - फोटो : अमर उजाला
अनुमति नहीं मिलने के बाद भी शाम को आजमगढ़ मोड़ से तिरंगा यात्रा को युवाओं ने शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और युवाओं को समझाया मगर बात नहीं बनी। युवा यात्रा निकालने की जिद पर अड़े रहे दर्जनों युवाओं ने यात्रा शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने युवाओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोग भागने लगे। आजमगढ़ मोड़ पर अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
police lathi charge during tiranga yatra in mau
police - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के लाठीचार्ज पर स्थानीय भाजपा नेता आनंद सिंह और संजय पांडेय भड़क उठे। नेताद्वय ने कहा कि यात्रा भले ही न निकालने दें, लेकिन बच्चों को गालियां न दें। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस के जवान पहुंच गए। सीओ नगर राजकुमार ने लाठी भांजने और मारने की घटना से इंकार किया है। 
विज्ञापन
police lathi charge during tiranga yatra in mau
tiranga yatra - फोटो : demo
 तिरंगा यात्रा 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed