{"_id":"5d206ee18ebc3e6cd25808a8","slug":"pm-narendra-modi-in-visit-virtual-museum-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने देखा काशी का महात्म्य, थ्री डी चश्मा पहन वर्चुअल म्यूजियम का किया अवलोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने देखा काशी का महात्म्य, थ्री डी चश्मा पहन वर्चुअल म्यूजियम का किया अवलोकन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 06 Jul 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वर्चुअल म्यूजियम देखते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो बड़े देशव्यापी अभियान की शुरुआत की। सबसे पहले पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद पौधरोपण और सदस्यता अभियान की शुरुआत की। बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल से निकल कर पीएम मोदी वाराणसी के मान महल घाट स्थित वर्चुअल म्यूजियम में गए। तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
Prime Minister Narendra Modi visits the Virtual Experiential Museum (VEM) in Varanasi. pic.twitter.com/f4qab6KiG7
हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध रोड पर पीएम मोदी का स्वागत शहनाई की मंगल ध्वनि के साथ हुआ। इस दौरान हल्की बारिश भी हो रही थी। मान महल घाट स्थित वर्चुअल म्यूजियम में प्रधानमंत्री ने काशी का महात्म्य देखा। पीएम मोदी ने थ्री डी चश्मा पहन कर वर्चुअल म्यूजियम के कुछ हिस्सों को देखा।
3 of 5
मान महल में पीएम को साथ जेपी नड्डा और सीएम योगी
- फोटो : ANI
इस म्यूजियम का उद्घाटन 19 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था। 11 करोड़ रुपये से बने इस म्यूजियम में आठ भाग हैं। सांस्कृतिक रंगों से सराबोर इस संग्रहालय में वास्तविक की बजाय सब आभासी है। बिना छूए इसे महसूस किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यह संग्रहालय काशी की धर्म, कला और संस्कृति का बेहतरीन अभास कराता है। यहां प्रवेश करते ही एक नजर में पूरी काशी का संक्षिप्त परिचय होता है। प्रोजेक्टर से प्राचीनतम बस्ती, भगवान बुद्ध का प्रथम उपदेश, सारनाथ में अशोक स्तंभ और स्तूप स्थापना, गोस्वामी तुलसी दास, रामनगर किला, भारत कला भवन आदि को दिखाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
इस वर्चुअल म्यूजियम के हाल-1 में विहंगम वाराणसी का म्यूरल आर्ट, शिव पूजन और काशी परिचय, हाल-2 में एक नजर में बनारस, बनारस की गलियां, हाल-3 में साहित्य और पत्रकारिता, वाराणसी वस्त्राणसी, संगीत और नृत्य, काशी शिल्प, हाल-4 में गंगावतरण, हाल-5 में अग्निहोत्र, हाल-6 में बनारस के बसिया, काशीनामा, आयुर्वेद, हाल-7 में मुक्तिधाम, गंगाजली, हाल-8 में संगीतमय दीवार, रामलीला है। इस दौरान पीएम मोदी ने पांच टूरिस्ट गाइड से मुलाकात की और वाराणसी पर्यटन के बारे में जानकारी ली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।