{"_id":"5b4784f54f1c1bc2248b60ad","slug":"pm-modi-visit-varanasi-army-helicopter-do-touch-and-go-rehearsal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस आ रहे पीएम मोदी, सेना के हेलीकाप्टरों ने किया ये स्पेशल रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस आ रहे पीएम मोदी, सेना के हेलीकाप्टरों ने किया ये स्पेशल रिहर्सल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात होनी वाली फोर्स की ब्रीफिंग और ग्रैंड रिहर्सल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर गुरुवार को डीरेका और राजातालाब स्थित हेलीपैड पर सेना के दो हेलीकाप्टरों ने टच एंड गो का रिहर्सल किया। इस बीच, एसपीजी के अधिकारियों ने राजातालाब स्थित पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल को भी अपनी निगरानी में ले लिया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स की ब्रीफिंग, डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल और हेलीकाप्टरों का टच एंड गो रिहर्सल किया जाएगा। दोपहर बाद पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हो जाएंगे।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
14 जुलाई को शहर आ रहे प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था पांच स्तरीय होगी। एसपीजी के अभेद्य घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एनएसजी कमांडो, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड, केंद्रीय खुफिया इकाइयों के जवान, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी और पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के आवागमन के रूट की इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी और कार्यक्रम स्थल वीडियो कैमरेे की निगरानी में रहेगा। उधर, गुरुवार को बाबतपुर एयरपोर्ट, डीरेका और राजातालाब में एसपीजी के अधिकारियों ने जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। सुरक्षा इंतजामों पर मंत्रणा की।
विज्ञापन
पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात होनी वाली फोर्स की ब्रीफिंग और ग्रैंड रिहर्सल
- फोटो : अमर उजाला
डीरेका और राजातालाब स्थित हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल, डीरेका गेस्ट हाउस का डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट के जवानों ने चप्प-चप्पा खंगाला। वहीं, पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर शाम के समय गंगा घाटों स्थित होटलों, धर्मशालाओं और गेस्ट हाउस के साथ ही शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की ओर से तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध प्रतीत हो रहे लोगों से पूछताछ की गई।