फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस में ओवरब्रिज के पिलर से रोडवेज बस की टक्कर, 18 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Thu, 12 Jul 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 12 Jul 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus hit flyover piller in varanasi many injured
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर से वाराणसी जा रही रोडवेज बस टायर फटने से निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पिलर से टकरा गई। बुधवार की दोपहर हरहुआ बाजार स्थित पुलिस चौकी के समीप हुए हादसे में 18 यात्री घायल हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...



 
Roadways bus hit flyover piller in varanasi many injured
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इन्हें बाजार स्थित पीएचसी और निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से तीन हालत गंभीर होने पर दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण बाजार में काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। 

 
Roadways bus hit flyover piller in varanasi many injured
varanasi - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बारे में राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम पिंडरा एनएन यादव को फोन कर जानकारी ली और सभी के उपचार की मुकम्मल व्यवस्था कराने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Roadways bus hit flyover piller in varanasi many injured
varanasi - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने बताया कि जौनपुर की तरफ से आ रही बस अचानक पिलर से जा टकराई। यात्रियों में चीखपुकार मच गई। बहुत से यात्रियों को चोटें आईं थी और ड्राइवर बुरी तरह जख्मी था। 

 
विज्ञापन
Roadways bus hit flyover piller in varanasi many injured
varanasi - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बस के पिलर से टकराने के कारण घायल होने वालों में बदलापुर के ओमप्रकाश (42), गौराबादशाहपुर के शीला सिंह (50) व विशाल सिंह (31), कादीपुर के दिनेश गुप्ता (20), पिंडरा मीराशाह के हफीजुल्ला (64), रामपुर सुल्तानपुर के रोहित शर्मा (12) व शिवशंकर (40), बिहार के पलामू के देव कुमार सिंह (58), मिर्जापुर के चुनार की श्रुति दुबे (22) शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed