फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में PM मोदी का दौरा: कहीं पुष्प वर्षा तो कहीं लगे हर-हर महादेव व मोदी-मोदी के नारे, जनसभा का नजारा

Fri, 24 Mar 2023 09:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Mar 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit in pictures slogans of Har Har Mahadev and Modi Modi in Rally
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

कहीं पुष्प वर्षा तो कहीं हर-हर महादेव व मोदी-मोदी के नारे।  कहीं गेंदे के फूलों से चौक-चौराहे तो कहीं सजावटी फूलों से बनाया गया सेल्फी प्वाइंट। कहीं केसरिया और हरे गुब्बारे... तो कहीं अपने सांसद की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों किनारे खड़े काशीवासी तो अपनी जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते पीएम मोदी। कुछ ऐसा ही नजारा रहा शुक्रवार को वाराणसी में। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को काशीवासियों को 1780 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। 28 में से नौ परियोजनाओं का शिलान्यास तो 19 का लोकार्पण किया है। इसमें महत्वाकांक्षी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की रोपवे परियोजना भी शामिल है। इन परियोजनाओं से वाराणसी के विकास की रफ्तार और तेज होगी।



संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा को पीएम मोदी ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की और आप सब लोगन के हमार प्रणाम बा के संबोधन से काशीवासियों से दिल का रिश्ता गहरा किया। 
ये भी पढ़ें: 'मोदी खुद को प्रधानमंत्री नहीं, आपका सेवक मानता है', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले PM; जानिए

PM Modi Varanasi Visit in pictures slogans of Har Har Mahadev and Modi Modi in Rally
वाराणसी में पीएम मोदी का काफिला - फोटो : अमर उजाला

सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित टीवी मुक्त पंचायत अभियान के लिए साजन तिराहे से लेकर सिगरा चौराहे को दुल्हन की तरह सजाया गया था। हरे और केसरिया गुब्बारे व भाजपा के झंडे के साथ ही सिगरा चौराहे को गेंदे व सजावटी फूलों से सजाया गया था। इस चौराहे को देखकर सेल्फी प्वाइंट सरीखा अहसास हो रहा था। 

PM Modi Varanasi Visit in pictures slogans of Har Har Mahadev and Modi Modi in Rally
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

चौराहे पर लगी पीएम मोदी के कटआउट के साथ समर्थकों व काशीवासियों को सेल्फी लेने की होड़ मची रही। यहीं नजारा साजन तिराहे, तेलीयाबाग, मलदहिया चौराहा व चौकाघाट चौराहे का भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
ये भी पढ़ें: लंबे समय बाद पुराने अंदाज में दिखे CM योगी, पीएम मोदी के सामने राहुल गांधी पर जमकर बरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit in pictures slogans of Har Har Mahadev and Modi Modi in Rally
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के संपूणार्नंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित जनसभा के लिए सुबह से ही स्कूल बसों से समर्थकों के पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। हाथों में भाजपा का झंडा और सिर पर टोपी लगाए क्या महिला, क्या पुरुष, क्या बुजुर्ग क्या युवा हर कोई उसी जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंच रहा था। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit in pictures slogans of Har Har Mahadev and Modi Modi in Rally
वाराणसी में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

कुछ समर्थक ढोल-नगाड़े की थाप पर थिरकते हुए जनसभा स्थल तक पहुंचे। इस दौरान हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे भी खूब लगे। वहीं सभा स्थल पर चैत्र नवरात्र को लेकर देवी गीतों पर समर्थकों के कदम थिरकते रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed