{"_id":"5aa55b5f4f1c1b8f778b4d86","slug":"pm-modi-to-flag-off-new-train-varanasi-to-patna-from-his-constituency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, उसमें हो गई थोड़ी गड़बड़ी, फूले अफसरों के हाथ-पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी, उसमें हो गई थोड़ी गड़बड़ी, फूले अफसरों के हाथ-पांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से जिस मंडुवाडीह-पटना महामना एक्सप्रेस ट्रेन को 4:15 बजे हरी झंडी दिखाएंगे, उसमें रविवार को थोड़ी सी गड़बड़ी हो गई। इसको लेकर रेलवे का प्रशासनिक अमला दिनभर हांफता रहा। आगे की स्लाइड्स में जानिए..
train
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से संचालित की जाने वाली इस ट्रेन में 10 नॉन एसी चेयर कार, एक वातानुकूलित चेयरकार, दो जनरल बोगी सहित 16 डिब्बे हैं। नए रैक में एसी चेयरकार नहीं है। उत्तर रेलवे को यह बोगी उपलब्ध करानी थी।
train
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को जब एसी चेयरकार की बोगी मंडुवाडीह पहुंची तो इसकी हालत देख अधिकारियों के पसीने छूट गए। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो बोगी की हालत बेहद खस्ता थी। बाहर की दीवार और बोगी के अंदर सीट व अन्य सुविधाओं का हाल बेहद खराब है। आनन-फानन में अधिकारियों में मंत्रणा शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला
अंत में गोरखपुर इंटरसिटी के अतिरिक्त एसी चेयरकार के रैक को इसमें लगाने पर सहमति बनी। इस बोगी को देर शाम तक चमकाया जा रहा था। रेलवे अधिकारियों की मानें तो कार्यक्रम से दो घंटे पहले इसे प्लेटफार्म एक पर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन के लोको पॉयलट मोहम्मद मजहर अब्बास और अखिलेश कुमार त्रिपाठी होंगे। इस बीच सुरक्षा के लिहाज से रविवार शाम स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक बंद कर दिया गया।