फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब DM से बोले सीएम योगी- मैं यहां बैठने नहीं आया हूं, जानिए क्या हुआ था

Mon, 12 Mar 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 12 Mar 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
CM yogi said to DM that i am not come for stay here
yogi in mirzapur - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मौजूदगी में मिर्जापुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को ऐसा जवाब दिया कि कुछ पल के लिए शांति छा गई। और तो और सीएम योगी ने यहां पहली प्रोटोकॉल भी तोड़ दिया। आगे की स्लाइड्स में जानिए क्या हुआ था..?


 
CM yogi said to DM that i am not come for stay here
yogi in mirzapur - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी रविवार को मिर्जापुर के दादरकला स्थित 75 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट पहुंचे। इस प्लांट का लोकार्पण सोमवार को पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैक्रों के हाथों होना है। इसी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने रविवार दोपहर दो बजे के बाद सीएम योगी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। 

 
CM yogi said to DM that i am not come for stay here
yogi in mirzapur - फोटो : अमर उजाला
सात मिनट के निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे और मौजूद अधिकारियों से ताबड़तोड़ कई सवाल पूछे। तैयारियों के मद्देनजर सीएम योगी ने कई निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थीं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi said to DM that i am not come for stay here
yogi in mirzapur - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री से बैठने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा वह बैठने नहीं आए हैं, उन्हें चलना है। 2:45 पर वे विंध्याचल के लिए रवाना हो गए। मंत्रोच्चार के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन और आरती की। उन्होंने मंदिर परिसर में सभी देवी-देवताओं के दर्शन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा की और सुख समृद्धि की कामना की।

 
विज्ञापन
CM yogi said to DM that i am not come for stay here
yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए जाते समय पुरानी वीआईपी रोड पर सुरक्षा के घेरे को तोड़ कर एक होटल में चले गए। वहां कुछ लोगों से मुलाकात की। इसके बाद बाहर निकले। इससे सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान पैदा हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed