फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी का जन्मदिन: कहीं रेत पर आकृति तो कहीं 73 किलो का केक, बनारस में हर ओर आनंदोत्सव, तस्वीरों में देखें

Sun, 17 Sep 2023 05:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Sep 2023 05:13 PM IST
विज्ञापन
PM Modi birthday in varanasi sand artist make figure and somewhere 73 kg cake celebration everywhere in varana
पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में कई आयोजन - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रविवार को उनका 73वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। काशीवासी अपने सांसद के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पीएम के जन्मदिन के आयोजनों में भाग ले रहे हैं। शहर के 73 मंदिरों में हवन-पूजन और भजन के साथ ही गंगा घाटों और कई संस्थानों में भी जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। पीएम मोदी का जन्मदिन काशी विश्वनाथ धाम में भव्य रूप से मनाया गया। बाबा विश्वनाथ को 100008 बेलपत्र चढ़कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 73 ब्राह्मणों ने 73 कलश से जल चढ़ाकर 73 कमल फूल से बाबा का विधिवत्त हवन-पूजन किया। प्रसाद के रूप में 73 किलो का एक लड्डू चढ़ाया गया। इस दौरान शहर के सभी मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि काशी विश्वनाथ धाम परिसर में मौजूद रहे। 

PM Modi birthday in varanasi sand artist make figure and somewhere 73 kg cake celebration everywhere in varana
पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में कई आयोजन - फोटो : अमर उजाला

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में  पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन के मौके पर बालू को रंगों से भरकर एक शानदार कलाकृति का निर्माण किया। वाराणसी के सैंड आर्टिस्ट रूपेश की इस कलाकृति को हर किसी ने सराहा। उन्होंने कहा कि मेरे सांसद के प्रति अपनी भावना को व्यक्त करने का यह सबसे अच्छा माध्यम लगा।

PM Modi birthday in varanasi sand artist make figure and somewhere 73 kg cake celebration everywhere in varana
मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी की उतारी आरती - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। लमही के सुभाष भवन में पीएम मोदी की तस्वीर की आरती उतार कर मुस्लिम महिलाओं ने सोहर गाए। इस दौरान ‘मुस्लिम बहनें करें पुकार- हर जगह हो मोदी सरकार' के नारे लगाए गए।  इससे पहले पीएम मोदी के 73वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 73 दीप जलाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi birthday in varanasi sand artist make figure and somewhere 73 kg cake celebration everywhere in varana
पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में कई आयोजन - फोटो : अमर उजाला

मैदागिन स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में हवन पूजन एवं भव्य प्रसाद वितरण के साथ पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया। परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन हुआ और पीएम की समृद्धि और यश के साथ लंबी उम्र के लिए आराधना की गई।

विज्ञापन
PM Modi birthday in varanasi sand artist make figure and somewhere 73 kg cake celebration everywhere in varana
पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में कई आयोजन - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी ने काशी के 73 बटुकों के साथ गंगा में दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed