{"_id":"5d3a9daa8ebc3e6ceb431526","slug":"pipe-businessman-loot-5-lakh-rupees-planed-by-robbers-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाइप व्यवसायी हत्याकांड: रेकी के बाद बनाई लूट की योजना, ऐन वक्त पर बदमाशों को बदलना पड़ा प्लान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप व्यवसायी हत्याकांड: रेकी के बाद बनाई लूट की योजना, ऐन वक्त पर बदमाशों को बदलना पड़ा प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
धर्मेंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी में पाइप व्यवसायी की हत्याकांड मामले में पुलिस बदमाशों के करीब पहुंचने के कगार पर है। पुलिस ने बताया कि व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता के पास प्रत्येक सोमवार को तगादे के 15 से 20 लाख रुपये आते हैं, इस सूचना पर बदमाशों ने रेकी कर लूटपाट की योजना बनाई थी। लेकिन उन्हें अपनी योजना में ऐन वक्त पर बदलाव करना पड़ा। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 6
बदमाशों का प्लान था कि 22 जुलाई को दिन में ही धर्मेंद्र को लूटा जाएगा, लेकिन वह दुकान पर नहीं आए। इसे लेकर रात में धर्मेंद्र के घर के सामने सन्नाटा होने के कारण उन्हें लूटने का प्लान बनाया गया। जब धर्मेंद्र बैग लेकर भागने लगे तो बदमाशों ने फायरिंग की। यह जानकारी वारदात की साजिश रचने में शामिल रहे और रेकी करने वाले चंदौली जिले के चकिया निवासी बदमाश ने पुलिस को दी है।
3 of 6
उधर, पैसा लूट कर भागने वाले बदमाश और उसके दो साथियों की तलाश में क्राइम ब्रांच और पुलिस की छह टीमों की छापेमारी बनारस के साथ ही गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली में भी जारी है। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने आए बदमाश तीन बाइक से थे। गुरुवार देर रात तक संदिग्ध गतिविधियों वाले 24 लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी थी, जबकि 13 से हिरासत में सवाल-जवाब का सिलसिला जारी है। वहीं, वारदात के 72 घंटे बाद भी पुलिस यह बता पाने की स्थिति में नहीं दिखी कि बदमाश कब तक पकड़ लिए जाएंगे और कब वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सड़क पर उतरे व्यवसायी
- फोटो : अमर उजाला
सारनाथ थाना अंतर्गत पहड़िया क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी में 22 जुलाई की रात व्यवसायी धर्मेंद्र गुप्ता की हत्या कर बदमाशों ने पांच लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस के अनुसार, सीसी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है। लूटे गए रुपये के साथ भूमिगत हुए बदमाशों की तलाश में सुरागकशी की जा रही है। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि तफ्तीश के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। उनके आधार पर पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
वारदात के लिए बदमाशों ने खरीदे तीन नए सिम :
बदमाशों को पता था कि वह अपने पुराने नंबरों से बातचीत करेंगे तो पुलिस सर्विलांस की मदद से पकड़ लेगी, लिहाजा उन्होंने तीन नए सिम और मोबाइल खरीदे। वारदात से पहले और बाद में बदमाशों ने इन्हीं से बातचीत की। पुलिस को उन तीनों मोबाइल और सिम की भी तलाश है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।