PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जिले के सेवापुरी स्थित बनौली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भगवान महादेव के चरणों में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि महादेव के आशीर्वाद से ही यह ऑपरेशन सफल हो सका है।
भाषण के दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की जा रही 'अनर्गल बयानबाजी' के खिलाफ तीखा हमला बोला। उन्होंने देश की एकता और आत्मनिर्भर भारत की ताकत पर जोर देते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया।
2 of 12
बनाैली गांव में जनसभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी में किया काशी की जनता को प्रणाम
जनसभा में हजारों की संख्या में उपस्थित जनता के बीच पीएम मोदी ने अपना उद्बोधन 'नम: पार्वती पतये हर हर महादेव' से शुरू किया। भोजपुरी में बोलते हुए उन्होंने कहा, "सावन के पावन महीने में आज हमके काशी के हमरे परिवार के लोगन से मिले क अवसर मिलल हाै। हम काशी के हर परिवार जन के प्रणाम करत हई।" उन्होंने बताया कि आज काशी से देशभर के लाखों किसानों से जुड़े हुए हैं और सावन का महीना तथा काशी जैसा पवित्र स्थान होने से इससे बड़ा सौभाग्य कुछ नहीं हो सकता।
3 of 12
मंच पर पीएम मोदी का स्वागत करते सीएम योगी और अन्य भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और महादेव का आशीर्वाद
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद वे पहली बार काशी आए हैं। उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उस हमले में 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पीएम मोदी ने कहा कि हमले में मारे गये लोगों के परिवार की पीड़ा, बच्चों का दुख, बेटियों की वेदना ने मेरा हृदय बहुत तकलीफ से भर दिया था। तब मैं बाबा विश्वनाथ से मना रहा था कि सभी पीड़ित परिवारों को ये दुख सहने की हिम्मत दे।
4 of 12
परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जोर देकर कहा कि काशी के उनके मालिकों (जनता) से उन्होंने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का वचन लिया था, जो अब पूरा हो चुका है। ये महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को महादेव के चरणों में समर्पित किया।
5 of 12
कान का यंत्र देकर पीएम ने कहा इस्तेमाल करिएगा।
- फोटो : अमर उजाला
भारत पर जो वार करेगा, वो पाताल में भी नहीं बचेगा
प्रधानमंत्री ने शिव के दो रूपों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शिव का अर्थ कल्याण है, लेकिन जब आतंक और अन्याय सामने होता है, तब महादेव रौद्र रूप धारण करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत का यही रौद्र रूप देखा है। भारत पर जो वार करेगा, वो पाताल में भी नहीं बचेगा।