{"_id":"6291a73721187a442608e021","slug":"permanent-driving-license-will-be-made-in-karaundi-varanasi-only-service-stopped-in-babatpur-office-after-chauka-ghat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Driving Licence: वाराणसी के करौंदी में ही बनेगा स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस, चौकाघाट के बाद बाबतपुर कार्यालय भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Driving Licence: वाराणसी के करौंदी में ही बनेगा स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस, चौकाघाट के बाद बाबतपुर कार्यालय भी बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 28 May 2022 10:08 AM IST
सार
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आज से नई प्रक्रिया वाराणसी में लागू हो जाएगी। बाबतपुर कार्यालय में बनने वाले स्थाई लाइसेंस की प्रक्रिया पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
1 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ड्राइविंग लाइसेंस अब न वाराणसी के चौकाघाट में बनेगा और न बाबतपुर में। करौंदी में बने ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में परीक्षा पास करने के बाद ही स्थाई लाइसेंस जारी होगा। चौकाघाट व बाबतपुर में बनने वाले 180 स्थाई लाइसेंस के स्लॉट करौंदी के लिए ही बुक होंगे। लर्निंग लाइसेंस के आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। आवेदन के साथ ही टेस्ट भी देना होगा।
खास स्थिति में ही चौकाघाट व बाबतपुर में ऑफलाइन तरीके से छह आवेदन लिए जाएंगे। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आज से नई प्रक्रिया वाराणसी में लागू हो जाएगी। बाबतपुर कार्यालय में बनने वाले स्थाई लाइसेंस की प्रक्रिया पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यहां के स्लॉट को करौंदी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के स्लॉट में ही शामिल कर दिया गया है।
बाबतपुर कार्यालय में अब तक स्थाई लाइसेंस के लिए 90 आवेदन होते थे। जुलाई 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करौंदी में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का उद्घाटन किया। इसके बाद एक ही जिले में लाइसेंस बनने के दो नियम लागू हो गए थे। करौंदी जाने वालों के लिए वाहन चलाकर दिखाना पड़ता था जबकि बाबतपुर में बिना टेस्ट के ही लाइसेंस बनाया जा रहा था।
2 of 5
बाबतपुर कार्यालय में दलालों की सक्रियता के चलते ज्यादातर लोग करौंदी जाने से कतराते थे। मगर, शासन की सख्ती के बाद अब एक जिले में एक नियम के तहत केवल करौंदी के ट्रेनिंग सेंटर से ही लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया गया है।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
लर्निंग लाइसेंस के आधार कार्ड लिंक कर करें आवेदन
लर्निंग लाइसेंस के लिए अब ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकेगा। इसमें आधार कार्ड लिंक करके लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसके साथ ही ऑनलाइन ही टेस्ट के माध्यम से ही लर्निंग लाइसेंस पर निर्णय किया जाएगा। पहले करीब 300 लर्निंग लाइसेंस का स्लॉट चौकाघाट व बाबतपुर कार्यालय का था। अब यही स्लॉट आनलाइन आवेदन पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : istock
ट्रैफिक नियमों की परीक्षा पास करना जरूरी
स्थाई लाइसेंस के लिए अब ट्रैफिक नियमों से जुड़ी जानकारी के साथ सड़क पर इस परीक्षा को पास कराना जरूरी होगी। करौंदी में बने ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल को सीसी कैमरों से लैस किया गया है। वर्तमान में 180 के स्लॉट में करीब 90 से 100 आवेदन होते हैं और औसतन 50 से 60 फीसदी लोग ही टेस्ट को पास कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
संभागीय निरीक्षक सिद्धू कुमार ने कहा कि लर्निंग लाइसेंस के लिए अब कार्यालय में ना तो आवेदन किया जा सकेगा और ना ही यहां कोई प्रक्रिया होगी। सभी लर्निग लाइसेंस ऑनलाइन माध्यम से ही जारी होंगे। इसके साथ ही स्थाई लाइसेंस भी पूरी तरह से करौंदी से ही बनाए जाएंगे
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।