जौनपुर- लखनऊ स्थित एक ढाबे पर सोमवार की रात साढ़े दस बजे के करीब तीन ट्रक रुके। इसी दौरान इसी ढाबे पर भाजपा आईटी सेल एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भोजन कर रहे थे। ट्रकों से अजीब सी बदबू आ रही थी। कुछ गड़बड़ होने की आशंका पर वो ट्रकों के पास पहुंचे तो चालक दौड़कर भाग गए। कार्यकर्ताओं ने ट्रक के अंदर झांका तो दंग रह गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नईगंज बाईपास पर सोमवार रात मांस लदे होने की आशंका में तीन ट्रक पकड़े गए। ट्रकों के चालक फरार हो गए। तीनों ट्रकों को भाजपा आईटी सेल एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंप दिया।
3 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सके बाद आए दो ट्रकों के मालिक ने कागजात पेश कर एक ट्रक में भैंस का मांस और दूसरे में चमड़ा लदे होने का दावा किया। तीसरे ट्रक की जांच चल रही है। इसे सहारनपुर से कोलकाता भेजा जा रहा था। पुलिस पशु चिकित्सक से जांच कराकर पता लगाएगी कि मांस किस जानवर का है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
4 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ रोड स्थित एक ढाबे पर सोमवार की रात साढ़े दस बजे भाजपा आईटी सेल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भोजन कर रहे थे। इसी दौरान वहां तीन ट्रक रुके। ट्रकों से बदबू आ रही थी। कुछ गड़बड़ होने की आशंका पर भाजपा आईटी सेल और एबीवीपी के कार्यकर्ता ट्रकों के पास पहुंचे तो चालक भागने लगे।
5 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान एक चालक का आधार कार्ड मौके पर गिर पड़ा, लेकिन चालक भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों ट्रकों को थाने ले गई। इस दौरान कार्यकर्ता थाने पर डटे हुए थे। उधर, ट्रकों से आ रही बदबू से आसपास के लोग परेशान हो गए हैं। एसपी दिनेश पाल सिंह का कहना है कि मामले की तहकीकात के लिए सीओ सिटी नृपेंद्र को लगाया गया है। जांच कराई जा रही है।