फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ढाबे पर खड़े तीन ट्रकों से आ रही थी अजीब सी बदबू, अंदर झांक कर देखा तो रह गए दंग

Tue, 21 Aug 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 21 Aug 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
People caught three truck with full of meat at jaunpur
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर- लखनऊ स्थित एक ढाबे पर सोमवार की रात साढ़े दस बजे के करीब तीन ट्रक रुके। इसी दौरान इसी ढाबे पर भाजपा आईटी सेल एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भोजन कर रहे थे। ट्रकों से अजीब सी बदबू आ रही थी। कुछ गड़बड़ होने की आशंका पर वो ट्रकों के पास पहुंचे तो चालक दौड़कर भाग गए। कार्यकर्ताओं ने ट्रक के अंदर झांका तो दंग रह गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
People caught three truck with full of meat at jaunpur
varanasi - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नईगंज बाईपास पर सोमवार रात मांस लदे होने की आशंका में तीन ट्रक पकड़े गए। ट्रकों के चालक फरार हो गए। तीनों ट्रकों को भाजपा आईटी सेल एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंप दिया।
People caught three truck with full of meat at jaunpur
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सके बाद आए दो ट्रकों के मालिक ने कागजात पेश कर एक ट्रक में भैंस का मांस और दूसरे में चमड़ा लदे होने का दावा किया। तीसरे ट्रक की जांच चल रही है। इसे सहारनपुर से कोलकाता भेजा जा रहा था। पुलिस पशु चिकित्सक से जांच कराकर पता लगाएगी कि मांस किस जानवर का है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
People caught three truck with full of meat at jaunpur
varanasi - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ रोड स्थित एक ढाबे पर सोमवार की रात साढ़े दस बजे भाजपा आईटी सेल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भोजन कर रहे थे। इसी दौरान वहां तीन ट्रक  रुके। ट्रकों से बदबू आ रही थी। कुछ गड़बड़ होने की आशंका पर भाजपा आईटी सेल और एबीवीपी के कार्यकर्ता ट्रकों के पास पहुंचे तो चालक भागने लगे।
विज्ञापन
People caught three truck with full of meat at jaunpur
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान एक चालक का आधार कार्ड मौके पर गिर पड़ा, लेकिन चालक भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों ट्रकों को थाने ले गई। इस दौरान कार्यकर्ता थाने पर डटे हुए थे। उधर, ट्रकों से आ रही बदबू से आसपास के लोग परेशान हो गए हैं। एसपी दिनेश पाल सिंह का कहना है कि मामले की तहकीकात के लिए सीओ सिटी नृपेंद्र को लगाया गया है। जांच कराई जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed